Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2021: खुद से और धोनी से जो सीखा है उसका इस्तेमाल CSK के खिलाफ करूंगा-ऋषभ पंत

नई दिल्लीः दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान ऋषभ पंत आईपीएल के 14 वे सीजन में भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से सीखने की कोशिश करेंगे। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना ओपनिंग मुकाबला खेलना है और ऋषभ पंत धोनी की टीम के खिलाफ खेलने के लिए वास्तव में उत्साहित हैं। पंत बताते हैं कि वह सीएसके के खिलाफ धोनी से जो सीखा है उसका इस्तेमाल जरूर करेंगे।

पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट की गई एक वीडियो में बताया, "बतौर कप्तान मेरा पहला मैच महेंद्र सिंह धोनी भाई के खिलाफ होगा। यह एक अच्छा एक्सपीरियंस होगा क्योंकि मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है। एक खिलाड़ी के तौर पर मेरा अपना भी अनुभव है। इनका उपयोग मैं जरूर करूंगा और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हटकर चीजें करने की कोशिश करूंगा।"

ऋषभ पंत अभी तक आईपीएल के 68 मैचों में 2079 रन बना चुके हैं और वे इस समय करियर की बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं जिसके चलते उनको श्रेयस अय्यर की चोट के बाद कप्तानी भी मिली है। पंत ने बातचीत के दौरान कप्तानी के लिए कोच और टीम के मालिकों का शुक्रिया अदा किया है और कहा है कि वह इस साल पूरी कोशिश करेंगे कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपना पहला टाइटल जीत पाए।

पंत अपनी टीम के बारे में बात करते हुए कहते हैं कि हर कोई बहुत अच्छे फ्रेम ऑफ माइंड में दिखाई दे रहा है। प्रत्येक खिलाड़ी अपना सौ परसेंट दे रहा है और टीम के माहौल में खुश है और एक कप्तान के तौर पर आपको यही चाहिए होता है।

जब पंत से पूछा गया कि दिल्ली की टीम में रिकी पोंटिंग का कितना प्रभाव है तो उन्होंने कहा कि वह पिछले 3 साल से हमारे साथ हैं और बहुत ही बेहतरीन हैं। वे टीम में एनर्जी लेकर आते हैं और आप ऐसे कोच को देखकर काफी कुछ सीख सकते हैं और इससे बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता। दिल्ली कैपिटल्स की टीम 10 अप्रैल से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपना अभियान शुरू करेगी जहां वे चेन्नई सुपर किंग्स से मुकाबला करेगी।

Story first published: Tuesday, April 6, 2021, 15:51 [IST]
Other articles published on Apr 6, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+