Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टॉप-100 में सानिया की वापसी

नई दिल्‍ली, 16 फरवरी: पट्टाया ओपन के फाइनल में भले ही सानिया मिर्जा हार गईं हों, लेकिन टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के चलते उन्‍होंने फिर से टॉप-100 में वापसी कर ली है।

सानिया मिर्जा विश्‍व एटीपी रैंकिंग के महिला एकल वर्ग में सानिया 39 स्‍थानों की छलांग लगाते हुए 87वें स्‍थान पर पहुंच गई हैं।

यही नहीं युगल वर्ग में सानिया मिर्जा सात स्‍थानों की छलांग लगाकर 63वें स्‍थान पर पहुंच गई हैं। सानिया पट्टाया ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंची थीं।

चोट के कारण लंबे समय तक टेनिस कोर्ट से बाहर रहीं सानियां मिर्जा ने इस साल काफी अच्‍छी शुरुआत की है।

सानिया ने साल के पहले ग्रैंड स्‍लैम में महेश भूपति के साथ मिक्‍स्‍ड डबल का खिताब जीता और उसके बाद पट्टाया ओपन के एकल में फाइनल और युगल में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया।

Story first published: Wednesday, November 15, 2017, 11:44 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+