अमेरिका के ब्रिग्स ने शनिवार को कहा था कि वह क्वीश्चको को धराशायी कर देंगे लेकिन हुआ इसका उलटा और वह क्वीश्चको को हाथों सभी 12 दौर में बुरी तरह हारे। यह अलग बात है कि क्लीश्चको उन्हें नॉकआउट नहीं कर सके।
इस मुकाबले को देखने के लिए 14,500 लोगों की भीड़ हैम्बर्ग के 02 एरेना में जुटी थी। क्लीश्चको ने अब तक कुल 51 बाजियां लड़ी हैं, जिनमें से 45 में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को नॉकआउट किया है।
मुकाबला खत्म होने के बाद ब्रिग्स ने इसे अपने जीवन का सबसे कठिन मुकाबला करार दिया। उन्होंने कहा, "क्लीश्चको असल चैम्पियन हैं। उन्हें मुक्केबाजी के हॉल ऑफ फेम में जगह मिलनी चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।