Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मेवेदर ने रचा इतिहास, जीती हजारों करोड़ की फाइट

लास वेगास। अपने प्रोफेशनल बॉक्सिंग करियर में एक भी मैच न हारने वाले बॉक्सिंग लीजेंड फ्लॉयड मेवेदर ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। रविवार को मेवेदर की फाइट कॉनर मैक्ग्रेगर और फ्लॉयड मेवेदर के बीच थी। जिसमें मेवेदर विजेता रहे। इसी के साथ मेवेदर का प्रोफेशनल बॉक्सिंग करियर का रिकॉर्ड 50-0 हो गया है। 40 वर्षीय मेवेदर ने सबसे महंगे मुकाबले में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार 21 वर्षीय कोनोर मैकग्रेगोर को हराकर अपने करियर में 50-0 का रिकॉर्ड बनाया है।

इन दो दिग्गजों की फाइट में अरबों रूपयों की राशि दांव पर लगी थी। आपको बता दें कि इससे पहले रिटायरमेंट तक हुए 49 मुकाबलों में से मेवेदर एक भी नहीं हारे हैं और इनमें से 26 बाउट उन्होंने नॉकआउट जीती हैं। वहीं, मैकग्रेगोर की बात करें तो उन्होंने कुल 24 बाउट में से तीन ही हारे हैं और 21 में जीत हासिल की है।

फ्लॉयड मेवेदर और कोनॉर मेकग्रेगर के बीच यह हाई प्रोफाइल फाइट बॉक्सिंग इतिहास में अब तक की सबसे महंगी फाइट थी। इस फाइट के लिए 600 मिलियन डॉलर दांव पर लगे थे, यानि करीब 4000 करोड़ रुपये।

लास वेगास में हुई इस फाइट को 220 देशों में लाइव स्क्रिनिंग किया गया। माना जा रहा है कि इस फाइट को करीब 1 अरब लोग लाइव देख रहे थे। वहीं, यूएस के 400 से ज्यादा सिनेमा घरों में इस फाइट का लाइव ब्रॉडकास्ट किया गया।

आपको बता दें कि इससे पहले मेवेदर अपने करियर में 387 प्रोफेशनल बॉक्सिंग राउंड खेल चुके थे। वहीं मेकग्रेगर के नाम ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:02 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+