दुनिया के सबसे अमीर बॉक्सर की ये तस्वीरें हो रही हैं वायरल, जानिए इनके पीछे की कहानी
वाशिंगटन। रिटायरमेंट के दो साल बाद रिंग में वापसी करते हुए बॉक्सिंग की दुनिया की सबसे बड़ी फाइट जीत कर इतिहास रचने वाले फ्लॉयड मेवेदर की कुछ तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

डार्क रूम में लेदर का मास्क पहने हुए तीन औरतों के साथ बैठे हैं
बता दें कि इसी साल अगस्त में अपने प्रोफेशनल बॉक्सिंग करियर में एक भी मैच नहीं हारने वाले मेवेदर ने 29 साल के आइरिश कोनॉर मैक्ग्रेगोर को 10वें राउंड में नॉक आउट कर सबसे बड़ी फाइट जीती थी। अब मेवेदर एक बार फिर से चर्चा में हैं। वायरल हो रही फोटो में मेवेदर एक डार्क रूम में लेदर का मास्क पहने हुए तीन औरतों के साथ बैठे हैं।

खुद मेवेदर ने शेयर की हैं फोटो
दरअसल ये फोटो खुद मेवेदर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं। फोटो शयर करते हुए मेवेदर ने लिखा किसी के एक के साथ ज्यादा करीब होने का मतलब है किसी के भी करीब नहीं होना। फोटो में दो औरतों का मुंह पूरी तरह ढका हुआ है तो वहीं एक की केवल आंखें दिख रही हैं।

मेवेदर की कई गर्लफ्रैंड हैं
बता दें कि मेवेदर की कई गर्लफ्रैंड हैं। एक बार जब उनसे एक पत्रकार ने सवाल पूछा था कि मेवेदर की कितनी गर्लफ्रैंड हैं तो उन्होंने तपाक से कहा कि उनकी सात गर्लफ्रैंड हैं। मेवेदर ने ये भी कहा था वे उन सभी के साथ बाहर खाने पर भी जाते हैं उनके साथ ट्रैवल भी करते हैं।

हील ही में जीते हैं 3832 करोड़ रुपये जीते
बता दें कि कभी न हारने वाले मेवेदर ने 50 में से 27 बाउट नॉकआउट से जीती हैं। अगस्त में उन्होंने अपनी आखिरी में 600 मिलियन डॉलर यानी करीब 3832 करोड़ रुपये जीते थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
