Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मेवेदर VS मेकग्रेगर: आज होगी बॉक्सिंग इतिहास की सबसे बड़ी फाइट, 4000 करोड़ रुपये दांव पर

लास वेगास। अगर आप बॉक्सिंग के दीवाने हैं तो दिल थाम के बैठ जाइए क्योंकि आज होने वाली है बॉक्सिंग इतिहास की सबसे बड़ी फाइट। जी हां, यूएस के लास वेगास में आज फ्लॉयड मेवेदर और मिक्स मॉर्शल आर्ट्स सुपरस्टार कोनॉर मेकग्रेगर के बीच महामुकाबला होने जा रहा है। इस फाइट के लिए अरबों रुपये दांव पर लगे हैं।

600 मिलियन की फाइट

600 मिलियन की फाइट

फ्लॉयड मेवेदर और कोनॉर मेकग्रेगर के बीच यह हाई प्रोफाइल फाइट बॉक्सिंग इतिहास में अब तक की सबसे महंगी फाइट होने जा रही हैं। इस फाइट के लिए 600 मिलियन डॉलर दांव पर लगे हैं, यानि करीब 4000 करोड़ रुपये। लोगों का मानना है कि मेवेदर बहुत बड़े फाइटर हैं लेकिन मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार मेकग्रेगर भी कम नहीं है।

220 देशों में होगा सीधा प्रसारण

220 देशों में होगा सीधा प्रसारण

यह बॉक्सिंग इतिहास की सबसे बड़ी फाइट है और जब इस पर अरबों रुपये दांव पर लगे हैं तो दुनिया भर में सीधा प्रसारण तो होना ही है। लास वेगास में होने जा रही इस फाइट को 220 देशों में लाइव स्क्रिनिंग किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस फाइट को करीब 1 अरब लोग लाइव देखेंगे। वहीं, यूएस के 400 से ज्यादा सिनेमा घरों में इस फाइट का लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा।

स्टेडियम खचाखच

स्टेडियम खचाखच

यूएस के 20,000 की क्षमता वाले एरीना स्टेडियम में फाइट के पहले ही सीटें बुक हो चुकी है। इस फाइट के लिए एक टिकट की कीमत 100 डॉलर से 250 डॉलर है। इस फाइट को देखने के लिए यूएस के कई जगहों से लोग लास वेगास पहुंचे हैं और मेवेदर की फैंस की संख्या बहुत ज्यादा बताई जा रही है।

मेवेदर का दांव है भारी

मेवेदर का दांव है भारी

आज की यह एतिहासिक फाइट कौन जीतेगा, इस पर भले ही कहना मुश्किल है लेकिन ज्यादातर बॉक्सिंग प्रेमियों का मानना है कि फ्लॉयड मेवेदर का पलड़ा भारी है। मेवेदर अपने करियर में 387 प्रोफेशनल बॉक्सिंग राउंड खेल चुके हैं, वहीं मेकग्रेगर के नाम ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है। बॉक्सिंग में मेवेदर के नाम 49-0 का रिकॉर्ड दर्ज है और अनुभव के मामले में भी मेवेदर मेकग्रेगर पर भारी पड़ते हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:02 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+