मगरमच्छ के चमड़े से बनी है मेवेदर की 'मनी बेल्ट', फैक्ट जानकर दंग रह जाएंगे आप
लास वेगास। पूर्व वेल्टरवेट बॉक्सिंग चैंपियन फ्लॉयड मेवेदर ने कोनोर मेकग्रेगोर को शनिवार को 10वें राउंड में हरा कर करियर की लगातार 50वीं और बॉक्सिंग के दुनिया की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। दो साल के लंबे ब्रेक के बाद लौटे फ्लॉयड मेवेदर ने आयरलैंड के मिक्सड मार्शल आर्ट्स स्टार मेकग्रेगोर को चौथे राउंड के बाद मैच में लौटने का मौका ही नहीं दिया। और 10वें राउंड में हराकर दुनिया की सबसे बड़ी फाइट जीत ली। मेवेदर ने जिस बेल्ट को जीता है वो अपने आप में अनोखी है। उसके बारे में कुछ ऐसे फैक्ट्स हैं जिन्हें जानकर आप दंग रह जाएंगे।

आइपीएल की इनामी राशि से 350 गुणा अधिक
मेवेदर को 24.97 अरब रुपए थी पुरस्कार राशि दी गई, जो भारत की सबसे बड़ी लीग आइपीएल की इनामी राशि से 350 गुणा अधिक है।

मगरमच्छ के चमड़े से बनी है मनी बेल्ट
रिटायर्ड मुक्केबाज़ फ्लॉयड मेवेदर और अमेरिकी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स 'यूएफसी' चैंपियन कॉनर मैक्ग्रेगर के बीच फाइट पैसों के अलावा 'मनी बेल्ट' के लिए भी लड़ी गई। दरअसल मनी बेल्ट के नाम से मशहूर ये बेल्ट मगरमच्छ के चमड़े से बनी है। दरअसल मेवेदर को जो बेल्ट मिली वह इटली के घड़ियाल की खाल से बना है।

सोना, हीरा-पन्ना सब कुछ लगा है मनी बेल्ट में
मेवेदर की जीती हुई मनी बेल्ट में 24 कैरेट के 1.5 किलो सोने का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा इस बेल्ट में 3,360 हीरे, 600 नीलम और 160 पन्ने भी लगे हैं।

खेल के किसी प्रारूप की सबसे महंगी बेल्ट
विश्व मुक्केबाजी परिषद (WBC) ने इस बेल्ट को उसी तरह से बनवाया था जिस तरह से मेवेदर की 2015 में मैनिकी पैक्वियो के साथ हुई फाइट के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया था। डब्लूबीसी के अध्यक्ष मौरिसियो सुलेमान ने 'मनी बेल्ट' की विशालता को स्वीकार करते हुए कहा कि ये किसी भी खेल में दी जाने वाली अब तक की सबसे महंगी बेल्ट है।

महंगी कारों का भी रखते हैं शौक
आपको बता दें कि फ्लॉयड मेवेदर अपनी धमाकेदार बॉक्सिंग के साथ ही अपनी लग्जरी लाइफ के लिए भी जाने जाते हैं। मेवेदर को सुपरकारों का भी बड़ा शौक है। उनके पास Enzo Ferrari कार भी है, जिसके दुनियाभर में बस 400 ही पीस हैं। इतना ही नहीं इस फाइटर के पास उनके पास कई लग्जरी कारें हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
