Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बीबीसी फ़न एन्ड गेम्स

समरा फ़ातिमा

बीबीसी संवाददाता, दिल्ली

राष्ट्रमण्डल खेलों की तय्यारियों को लेकर इस पूरे हफ़्ते मची रही ज़बरदस्त उथल पुथल.

शुरुआत हुई गेम्स विलेज के मुआयने से जिसके बाद ही राष्ट्रमण्डल खेल महासंघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माइक हूपर ने तय्यारियों के अधूरेपन और खिलाडि़यों के ठहरने के लिए तैयार कमरों की गंदगी पर अपनी नाराज़गी जताई.

यही नहीं न्यूज़ीलैण्ड के टीम मैनेजर डेव करी ने तो यहाँ तक शक जताया की क्या मालूम खेलों का आयोजन हो भी पाएगा या नहीं.

परिसर में जगह जगह भरा पानी, मच्छरों से भरे परिसर में मलेरिया और डेंगू का खतरा अधिकारियों के लिये एक बड़ा सवाल बन कर सामने आया.

अभी बात यहीं नहीं थमी ठीक उसी दिन खेल परिसर के पास ही बनाए गए ओवर ब्रिज के ढह जाने ने बाकी की कसर भी पूरी कर दी.

न सिर्फ स्कॉट्लैंड, कनाडा और न्यूज़ीलैण्ड ने भारत पहुँचने की तारीख़ आगे बढ़ा दी बल्कि कई खिलाडियों ने इस बार राष्ट्रमंडल खेलों से अपना नाम वापस ले लिया.

ऐसी शर्मनाक स्थिति में भी आयोजन समिति के सेक्रेट्री जनरल ललित भनोट यही कहते रहे की इसमें शर्म की क्या बात है, तय्यारियों में बची खुची कसर जल्द पूरी कर दी जाएगी.

जहाँ एक ओर तय्यारियों में इस झोल ने भारत वासियों का सर शर्म से झुका दिया वहीं दूसरी ओर इसी हफ़्ते राष्ट्रमण्डल खेलों की ब्रांड एम्बैसडर भारतीय महिला मुक्केबाज़ मारी कॉम ने पांचवीं बार विश्व मुक्केबाजी चैम्पिंशिप का ताज अपने नाम कर लिया.

भारत के लिए ये हफ़्ता क्रिकेट की दुनिया में अच्छा रहा. चैंपियंस लीग में शामिल भारत की तीन में से दो टीमें चेन्नई सुपरकिंग्स और रोयल चैलेंजर्स बंगलोर सेमिफ़ाइनल तक पहुँच गयीं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:45 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+