इस हफ्ते 12 नवम्बर से चीन के ग्वांगजो में शुरू हो गए हैं एशियाई खेल. ये सोलहवें एशियाई खेल हैं. इन खेलों में 45 देश हिस्सा ले रहे हैं.
एशियन गेम्स में पहली बार महिला मुक्केबाजी को शामिल किया गया है. और पांच बार की विश्व चैम्पियन मेरी कोम को इस बात की बहुत ख़ुशी है.
बीबीसी कि ओर से इन खलों को कवर करने के लिए ग्वांगजो में मौजूद हैं बीबीसी स्पोर्ट्स एडिटर मुकेश शर्मा.
कार्यक्रम में आप सुन सकते हैं विश्व चैम्पियन कुश्तीबाज़ सुशील कुमार को भी. सुशील ने इस हफ्ते की शुरुआत में गुरु सतपाल की बेटी सवी से सगाई की है.
कार्यक्रम में हैं क्रिकेटर हरबजन सिंह भी. हरबजन ने भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच हुए पहले टेस्ट मैच में अपने करियर का पहला टेस्ट शतक लगाया.