इस हफ्ते बीबीसी फ़न एंड गेम्स में आप सुन सकते हैं बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा को. साथ ही उन्होंने ये भी बताया की वो 12 नवंबर से शुरू होने वाले एशियाई खेंलों के लिए तैयारी कर रही हैं. वो मानती हैं कि एशियाई खेलों में चुनौती कड़ी होगी.
ज्वाला की हाँ में हाँ मिला रही हैं बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल भी. जो कहती हैं कि एशियाई खेल में बैडमिंटन मुक़ाबले ओलंपिक खेलों की टक्कर के होते हैं.
कार्यक्रम में आप सुन सकते हैं फ़िल्म अभिनेता मिलिंद सोमन को भी. मिलिंद अपने ज़माने के राष्ट्रीय स्तर के तैराक रह चुके हैं.
वो मानते हैं की अगर भारतीय तैराकों को सुविधा और मौक़े मिले तो वो किसी भी प्रतिस्पर्धा में जीत सकते हैं.