चीन में चल हुए एशियाई खेलों में भारत का प्रदर्शन एशीयाड में अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा है.
टेनिस के सिंगल्स मुकाबलों में स्वर्ण पदक जीत कर सोमदेव देववर्मन ने इतिहास रचा.
सोमदेव कहते हैं जब उन्होंने स्वर्ण पदक जीता और उनके कानो में राष्ट्रगान की धुन पड़ी और तिरंगे को उन्होंने ऊपर जाते देखा तो वो भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गयी.
कार्यक्रम में हो रही है बातचीत महिला मुक्केबाज़ मेरी कोम से भी. मेरी कोम भी एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक से चुक गयी. मेरी पहली बार 51 किलोग्राम वर्ग में खेल रही थी.
बीबीसी फन एंड गेम्स में हो रही है बात क्रिकेट की भी. भारतीय क्रिकेट टीम अब न्यूज़ीलैण्ड के साथ एक दिवसीय श्रृंखला खेल रही है.