विजेंदर सिंह ने चीनी फाइटर को कहा, 'चाइना का माल है,'45 सेकेंड में कर दूंगा ढेर'
नई दिल्ली। भारत के प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह लगातार आठ मैच (WBO) जीत चुके हैं और अब उनका अगला मुकाबला वर्ल्ड बॉक्सिंग ओर्गनाइजेशन (WBO) में चीनी फाइटर जुल्फिकार मैमेतअली से होने वाला है। इस बीच फाइट शुरू होने से पहले ही भारत के स्टार बॉक्सर विजेंदर सिंह ने मैमेतअली का जोरदार मजाक उडाते हुए उन्हें चेताया है। विजेंदर अपने विजयी अभियान को जारी रखने के लिए 5 अगस्त को रिंग में उतरेंगे।

45 सेकेंड में निपटाने की दी धमकी
ओलिंपिक में कांस्य पदक जीत चुके विजेंदर ने फाइट शुरू होने से पहले चीन के जुल्फिकार मैमेतअली के बारे में मीडिया से बातचित के दौरान कहा कि '45 सेकेंड में जल्द से जल्द इस मैच को निपटाने की कोशिश करूंगा। चाइनीज माल वैसे भी ज्यादा टिकता नहीं है'।

WBO टाइटल के लिए भिड़ेंगे दो बॉक्सर
विजेंदर जो डब्ल्यूबीओ एशिया पैसिफिक मिडिलवेट चैंपियन हैं उनका मुकाबला मैमेतअली से एनएससीआई स्टेडियम वर्ली में होगा। आपको बता दें कि विजेंदर इंग्लैंड के मैनचेस्टर से बॉक्सिंग के लिए ली बीअर्ड से ट्रेनिंग ले रहे हैं। दोनों बॉक्सर डब्ल्यूबीओ खिताब के लिए आमने सामने होंगे। विजेंदर ने जुलाई 2016 में अपना ऑस्ट्रेलिया के केरी होप को हराकर पहली बार डब्ल्यूबीओ एशिया पैसिफिक सुपर मिडिलवेट चैंपियन बने थे।

विजेंदर का पलड़ा है भारी
भारत के विजेंदर सिंह और चीन के जुल्फिकार मैमेतअली के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है लेकिन आंकड़ों के हिसाब से देखे तो विजेंदर का दांव ही सबसे मजबूत दिखाई देता है। उन्होंने कुल 8 बाउट में सात तो नॉकआउट द्वारा ही जीते हैं। जुल्फिकार मैमेतअली फिलहाल डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल सुपर मिडलवेट चैंपियन हैं।

जीत तय करेगी 'किंग ऑफ एशिया'
इसमें कोई दो राय नहींं कि मुकाबला कितना कड़ा होने वाला है लेकिन तीन माह के बाद मैनचेस्टर से ट्रेनिंग लेकर आए विजेंदर कहते हैं कि उनका फोकस सिर्फ मैमतअली को मात देकर बेल्ट हासिल करना है और इसके लिए कोई फर्क नहीं पड़ता कि जीत कैसे हासिल करें। हालांकि इस बाउट को लेकर लोगों में काफी उत्साह है क्योंकि मैमतअली अभी WBO चैंपियन है और ऐसे में उनको हराना 'किंग ऑफ एशिया' के ताज से कम नहीं है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
