फ़ॉर्मूला वन में फ़ोर्स इंडिया का कमाल
फ़ॉर्मूला वन रेसिंग में भारत को ख़ास सफलता मिली है.
भारत के मशहूर उद्योगपति विजय माल्या की टीम फ़ोर्स इंडिया को बेल्जियन ग्रां प्री में दूसरा स्थान मिला है.
फ़ोर्स इंडिया टीम की ओर से इटली के गियानकार्लो फ़िशिकेला ने बेल्जियन ग्रां प्री में दूसरा स्थान हासिल किया. इस रेस में जीत हासिल की फ़ेरारी के किमी राइकोनेन ने.
लेकिन फ़िशिकेला ने राइकोनेन को कड़ी चुनौती दी और एक समय तो ऐसा भी लगा कि फ़िशिकेला ये रेस जीत भी सकते हैं. लेकिन आख़िरकार ऐसा नहीं हुआ.
इस तरह भारत की किसी टीम को पहली बार फ़ॉर्मूला वन रेसिंग में टॉप तीन में स्थान मिला है.
विजय माल्या की फ़ोर्स इंडिया टीम का प्रदर्शन इस सीज़न में अच्छा रहा था. लेकिन किसी को ये अंदाज़ा नहीं था कि इस सीज़न में टीम को इतनी बड़ी सफलता मिलेगी.
इस रेस के पहले विजय माल्या ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि उनकी टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और बड़ी टीमों को चुनौती देगी.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
