IPL 2021: वरुण चक्रवर्ती की लापरवाही से अहमदाबाद में घुसा कोरोना, दिल्ली के खिलाड़ियों पर मंडराया खतरा
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में कोरोना वायरस ने एंट्री मार ली है जिसके चलते आईपीएल के 14वें सीजन के पूरा होने पर खतरा मंडरा रहा है। सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खेमे से दो खिलाड़ियों वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आने के बाद अहमदबाद के बायोबबल में कोरोना प्रवेश कर जाने की खबर ने पुष्टि कर ली है। इसको लेकर केकेआर ने दोनों खिलाड़ियों को अलग कर आइसोलेशन में भेज दिया है जबकि बचे हुए सभी खिलाड़ियों को 6 मई तक सख्त कावरंटीन कर दिया है।
स्पोर्टस तक की खबर के अनुसार केकेआर ने अपने सभी खिलाड़ियों और स्टाफ मेंबर्स को 6 मई तक के लिये सख्त क्वारंटीन कर दिया है जब पर हर रोज इनके टेस्ट कराये जायेंगे और अगर सभी सदस्य कोविड टेस्ट में नेगेटिव आते हैं तो आरसीबी के खिलाफ 7 मई को मैच खेला जायेगा।
और पढ़ें: कोरोना रिपोर्टस को लेकर IPL 2021 में फैला कन्फ्यूजन, CSK हुआ गलत रिपोर्ट का शिकार
इसके साथ ही स्पोर्टस तक की टीम ने दावा किया है कि अनकन्फर्मड रिपोर्टस के अनुसार अहमदाबाद में रुकी एक और फ्रैंचाइजी का कम से कम 1 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, हालांकि अभी तक उस पर कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। इस बीच सवाल बना हुआ था कि आखिरकार बायोबबल की कड़ी सुरक्षा के बावजूद कोरोना वायरस अहमदाबाद में कैसे प्रवेश कर गया।
स्पोर्टस तक के अनुसार बायोबबल में कोरोना वायरस के प्रवेश करने के पीछे कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से की गई लापरवाही मुख्य वजह रही है। जिसके अनुसार बुधवार (28 अप्रैल) को मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अपने घुटने का स्कैन कराने के लिये अहमदाबाद के एक अस्पताल पहुंचे थे, जहां से वापसी के दौरान फ्रैंचाइजी ने उन्हें सीधे बायोबबल में प्रवेश दे दिया, जो कि बीसीसीआई की ओर से बनाई गई एसओपी का उल्लंघन है। इतना ही नहीं केकेआर की टीम ने उन्हें अगले दिन दिल्ली के खिलाफ मैच में भी मैदान पर उतार दिया, जिसके बाद अब दिल्ली कैपिटल्स के सभी खिलाड़ियों पर भी कोरोना संक्रमित होने का खतरा मंडरा रहा है।
और पढ़ें: दिल्ली-अहमदाबाद के बायोबबल मे घुसा करोना, अब कैंसिल होगा IPL 2021, बीसीसीआई कर रहा विचार
गौरतलब है कि केकेआर के मैनेजमेंट का इस पर कहना है कि वरुण चक्रवर्ती पीपीई किट पहनकर स्कैन के लिये गये थे लेकिन ऐसे में वापसी के दौरान एसओपी का पालन नहीं करना खिलाड़ियों की सुरक्षा से की गई बड़ी लापरवाही है। आपको बता दें कि अगर कोई खिलाड़ी किसी कारण से बायोबबल छोड़कर बाहर जाता है तो उसे वापस आने के लिये फिर से 7 दिन का जरूरी क्वारंटीन करना पड़ता है। इसी नियम के चलते टी नटराजन के घुटने में चोट लगने पर हैदराबाद की टीम ने उन्हें शुरू में रिलीज नहीं किया और जब किया तो वो पूरे सीजन के लिये बाहर हो गये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
