MI vs KKR : साढ़े 15 करोड़ का खिलाड़ी पड़ा बुमराह पर भारी, हीरो से बन गए 'जीरो'
नई दिल्ली। डेथ ओवरों के सबसे खतरनाक गेंदबाजों का नाम लें तो सबसे पहले जसप्रीत बुमराह का नाम आता है। इस समय बुमराह इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे हैं। बुमराह की यार्कर का सामना करना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं। लेकिन कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ हुए लीग के 5वें मैच में बुमराह हीरो से जीरो साबित हुए नजर आए।

साढ़े 15 करोड़ का खिलाड़ी
दरअसल, बुमराह पर साढ़े 14 में बिकने वाला खिलाड़ी भारी पड़ गया। यह कोई और नहीं बल्कि पैट कमिंस हैं। केकेआर ने इन्हें तेज गेंदबाज के ताैर पर इतनी बढ़ी रकम में रखीदा था, लेकिन ये खिलाड़ी बल्ले से भी प्रहार करते दिखा। उन्होंने बुमराह को निशाना बनाया। अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में जब केकेआर लक्ष्य का पीछा कर रही थी तो बुमराह ने शुरूआती 3 ओवर में 2 रन देकर 2 विकेट लिए थे, लेकिन अपना आखिरी ओवर फेंकने आए बुमराह की पैट कमिंस ने धुनाई कर दी।

जड़ दिए बुमराह को 4 छक्के
बुमराह को छक्का लगाना आसान नहीं, लेकिन कमिंस ने उनके आखिरी ओवर में 4 छक्के जड़ दिए। 196 रनों के जवाब में केकेआर लड़खड़ा गई थी। 16वें ओवर में बुमराह ने पहले आंद्रे रसेल और फिर ऑयन मॉर्गन को आउट कर मुंबई के लिए जीत लगभग पक्की कर दी, पर कमिंस ने फिर कहर भरपाना शुरू कर दिया। आखिरी 3 ओवरों में केकेआर जीत से 84 रन दूर था। 18वां ओवर बुमराह फेंकने आए। सामने थे पैट कमिंस। कमिंस ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। दूसरी डाॅट बाॅल रही तो तीसरी पर फिर छक्का जड़ दिया। चाैथी गेंद पर कमिंस ने 2 रन लिए। पांचवीं गेंद फुलटॉस रही जिपर मिड विकेट के ऊपर से छक्का गया। फिर छठी गेंद वाइड रही। बुमराह ने फिर आखिरी गेंद फेंकी जिसपर कमिंस ने उन्हें ओवर का चाैथा छक्का जड़ दिया।

बना बैठे ये शर्मनाक रिकॉर्ड
इस तरह बुमराह ने पैट कमिंस का सामना करते हुए ओवर में 27 रन लुटा दिए। ये टी-20 करियर का उनका सबसे महंगा ओवर रहा। ये पहला मौका था जब किसी टी-20 मैच में बुमराह के एक ओवर में 4 छक्के लगे हो।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
