पीएचएल में पहली बार द.कोरियाई
नई दिल्ली, 19 दिसंबरः कुछ नये नियमों के साथ शुरु होने जा रही चौथी प्रीमियर हॉकी लीग (पीएचएल) में भाग लेने वाले 21 विदेशी खिलाड़ियों के विभिन्न टीमों में आवंटन की आज घोषणा कर दी गयी और इसमें पहली बार दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी भी भाग लेंगे.भारतीय हॉकी महासंघ (आईएचएफ) के अध्यक्ष के पी एस गिल ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि 20 दिसंबर से चंडीगढ़ के सेक्टर 42 हॉकी स्टेडियम में शुरु होने जा रही चौथी पीएचएल में इस बार हॉलैंड से 10, पाकिस्तान से आठ और दक्षिण कोरिया से तीन खिलाड़ी भाग लेंगे. यह पहला मौका है जब दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी पीएचएल मे हिस्सा लेंगे.
चौथी पीएचएल का उद्घाटन मैच चंडीगढ़ डायनामोर और हैदराबाद सुलतांस के बीच खेला जाएगा. अगले 22 दिनों में कुल 26 मैच खेले जाएंगे और सभी मैचों का सीधा प्रसारण ईएसपीएन पर किया जाएगा. गिल ने कहा कि हॉलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण कोरिया के खिलाड़ियों को पीएचएल में हिस्सा ले रही सात टीमों में संबंधित राज्य संघों से विस्तृत विचार-विमर्श करने के बाद बांटा गया है. हमने इस बात का पूरा ध्यान रखा है कि सभी टीमों में संतुलन बना रहे ताकि दर्शकों को उच्च स्तरीय हॉकी देखने को मिले.
उन्होंने कहा कि इस वर्ष पीएचएल के प्राप में जो बदलाव किया गया है उससे खेल में दिलचस्पी बनी रहेगी और किसी टीम के लिए ढ़िलाई बरतने की कोई गुंजाइश नहीं. इस बीच पीएचएल के तकनीकी सलाहकार और स्पेन के राष्ट्रीय हॉकी कोच मारित्स हैंड्रिक्स ने बताया कि टूर्नामेंट में बेहतर अनुशासन बनाए रखने के लिए इस वर्ष नियमों में कुछ उल्लेखनीय बदलाव किए गए है. उन्होंने कहा कि इस बार हमने निमयों में जो महत्वपूर्ण परिवर्तन किया उसके अनुसार ग्रीन कार्ड मिलने वाले खिलाड़ी को दो मिनट की अवधि के लिए खेल से बाहर कर दिया जाएगा. मुझे विश्वास है कि इस नियम से खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करने से बचेंगे.
गिल ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण सत्र है. ओलंपिक क्वालीफायर्स अब सिर्फ तीन महीने दूर हैं. इसलिए भारतीय खिलाड़ियों को इस बार पीएचएल से ओलंपिक क्वालीफायर्स के लिए अपनी तैयारियां परखने का मौका मिलेगा.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications