CSK की बढ़ी मुश्किल, जॉश हेजलवुड की जगह इन खिलाड़ियों ने खेलने से किया इनकार
नई दिल्ली। आईपीएल का पिछला सत्र चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काफी निराशाजनक रहा था। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई की टीम ने तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। ऐसे में पिछले सीजन को भुलाकर चेन्नई की टीम एक बार फिर से 9 अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल के इस सीजन में जबरदस्त वापसी करने की कोशिश करेगी। लेकिन आईपीएल की शुरुआत से पहले टीम को बड़ा झटका उस वक्त लगा जब जॉश हेजलवुड ने आखिरी समय पर आईपीएल नहीं खेलने का फैसला लिया। उन्होंने बायो बबल में थकान का हवाला देते हुए आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया।

इन खिलाड़ियों ने ठुकराया प्रस्ताव
चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किल यहीं नहीं खत्म हुई, टीम ने जॉश हेजलवुड की जगह टीम में बिली स्टैंनलेक को शामिल करने के लिए संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। रिपोर्ट के अनुसार ना सिर्फ स्टैनलेक बल्कि रीस टॉप्ली सहित कई अन्य खिलाड़ियों को चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से संपर्क किया गया है और अभी तक किसी भी खिलाड़ी ने सीएसके के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया है। ऐसे में चेन्नई की टीम के सामने हेजलवुड की जगह किस खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जाए यह सवाल अभी भी बना हुई है।

इस वजह से खिलाड़ी नहीं मिल रहे
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार टीम के एक सूत्र ने बताया कि कई खिलाड़ियों जिन्हें संपर्क किया गया है उन्होंने इंग्लिश काउंटी के साथ करार किया है और उन्हें कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से आईपीएल खेलने की इजाजत नहीं मिल रही है। संभव है कि हम वाइल्ड कार्ड का इस्तेमाल करें और जल्द ही किसी खिलाड़ी को टीम में शामिल करें। लेकिन दिक्कत अभी बनी हुई है।

कोरोना के बढ़ते मामले बनी मुसीबत
बता दें कि आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत से पहले अभी तक कोलकाता नाइट राइडर्स के नितीश राणा, दिल्ली कैपिटल्स के अक्षर पटेल, आरसीबी के देवदत्त पद्दिकल कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। बता दें कि इस बार कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आईपीएल का आयोजन सख्त बबल के अंदर कराया जा रहा है। खिलाड़ियों और फ्रेंचाइजी को सख्त नियमों के पालन करने होंगे, साथ ही मैदान में दर्शकों के आने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
