ब्रिटेन के पूर्व रग्बी स्टार ने आत्महत्या की
लंदन। ब्रिटेन और इंग्लैंड की राष्ट्रीय रग्बी टीम की पूर्व सदस्य टेरी न्यूटन ने रविवार को विगान स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक 31 वर्षीय न्यूटन राष्ट्रीय टीम से अलग होने के बाद वेकफील्ड वाइल्डकैट्स क्लब के लिए पेशेवर लीग में खेला करते थे। कुछ समय पहले उन्हें टीम से निकाल दिया गया था। न्यूटन ने प्रतिबंधित दवा के सेवन की बात स्वीकार की थी।
इसे देखते हुए क्लब ने उन्हें दो वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। ऐसा माना जा रहा है कि न्यूटन ने इसी से आहत होकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का फैसला किया।
न्यूटन ने वेकफील्ड के अलावा लीड्स और ब्रैडफोर्ड के लिए पेशेवर लीग में हिस्सा लिया था। न्यूटन ने ब्रिटेन के लिए 15 मैच और इंग्लैंड के लिए पांच मैच खेले थे। ब्रिटेन के लिए खेलते हुए उन्होंने तीन गोल किए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications