पूर्व चयनकर्ता ने इस कप्तान को बताया भारत का क्लाइव लॉयड, बोले- जीतने की कला सिखाई
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मुख्य चयनकर्ता की भूमिका निभा चुके क्रिस श्रीकांत उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व विजेता बनाया था। हाल ही में श्रीकांत ने स्टार स्पोर्टस के शो 'क्रिकेट कनेक्टेड' में शिरकत की और अपने पसंदीदा कप्तान के बारे में बताया। श्रीकांत ने शो के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मौजूदा अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की जमकर तारीफ की। श्रीकांत ने सौरव गांगुली को जन्मजात लीडर बताते हुए उनकी तुलना वेस्ट इंडीज के महान खिलाड़ी क्लाइव लॉयड से की।
और पढ़ें: चहल ने बताया वो किस्सा जब धोनी के प्लान से मैक्सवेल को किया OUT
उन्होंने कहा कि मेरी नजर में सौरव गांगुली भारत के क्लाइव लॉयड थे जो कि जन्म से एक लीडर थे और जानते थे कि कैसे टीम को आगे लेकर जाना है।
और पढ़ें: अफरीदी के बाद कोरोना पॉजिटिव निकला क्रिकेट जगत का एक और दिग्गज खिलाड़ी

भारत के क्लाइव लॉयड थे सौरव गांगुली
क्रिकेट कनेक्टेड में बात करते हुए श्रीकांत ने कहा कि सौरव गांगुली काफी सक्रिय थे। उन्होंने वेस्टइंडीज के महान कप्तान की तरह भारत के लिये मैच विनर खिलाड़ी तैयार की जिसके चलते 2011 में हमें विश्व कप जीतने में मदद मिली।
उन्होंने कहा,'वह ऐसे खिलाड़ी थे जो टीम संयोजन बनाने की क्षमता रखते थे। जैसे 1976 में क्लाइव लॉयड ने वेस्टइंडीज टीम के लिए विजयी संयोजन बनाया था। सौरव ने सही टीम को एक साथ रखा और फिर उन्हें प्रेरित किया।'

गांगुली ने भारत को विदेशों में जीतना सिखाया
श्रीकांत ने सौरव गांगुली की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने जिस तरह से टीम को तैयार किया वह काबिल ए तारीफ रहा। उन्होंने न सिर्फ टीम को तैयार किया बल्कि आक्रामक कप्तानी से भारत को विदेशी सरजमीं पर जीतने की कला भी सिखाई।
उन्होंने कहा, ‘सौरव ने टीम की कमान मुश्किल वक्त में संभाली थी और वहां से निकलकर उन्होंने कई मैच विनर खिलाड़ी तैयार किया। इसलिए गांगुली बहुत सफल कप्तान थे। उन्होंने घर पर ही नहीं विदेशी सरजमीं पर भी जीत हासिल की। उन्हीं की कप्तानी में भारत ने विदेशों में जीतना शुरू किया। गांगुली में यह काबिलियत जन्मजात थी।'

श्रीकांत को करनी चाहिये थी थोड़ी और कप्तानी
इसी शो पर श्रीकांत के साथ भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन भी मौजूद थे, जिन्होंने श्रीकांत की कप्तानी के तरीके की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने लंबे समय तक भारतीय टीम की सफल अगुवाई की।
उन्होंने कहा, ‘चीका (श्रीकांत) बहुत आक्रामक कप्तान थे। उन्होंने काफी नतीजे भी दिलाए। वह काफी सक्रिय थे। सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी ने चीका की कप्तानी में पदार्पण किया। चीका ने इतनी छोटी उम्र में सचिन को प्रोत्साहित किया जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और वह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बने। हमने कई प्रेरणादायी कप्तान देखे, लेकिन मुझे हमेशा लगता है कि चीका और कप्तानी कर सकते थे।'
आपको बता दें कि 1989 में श्रीकांत को भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया था और उन्हीं की कप्तानी में सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 1990 में पाकिस्तान दौरे पर भी भारतीय टीम की कमान संभाली थी लेकिन बल्लेबाजी में असफलताओं के कारण टीम से बाहर होना पड़ा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
