Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ICC ने किया बड़ा ऐलान, World Cup 2011 फाइनल की करेगा जांच

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने साल 2011 के वनडे विश्व कप में 28 सालों का सूखा मिटा कर दूसरी बार विश्व कप जीतने का कारनामा किया था। हर भारतीय फैन के लिये वो मुकाबला आज भी दिल के बेहद करीब है। हाल ही में श्रीलंका के पूर्व खेल मंत्री महिंदानंदा अलुथगामगे ने 2011 विश्व कप टीम के भारत-श्रीलंका फाइनल मुकाबले को लेकर काफी गंभीर आरोप लगाये। इनके अनुसार श्रीलंका ने 2011 विश्व कप को भारत के हाथोंं बेचने का काम किया।

पूर्व खेल मंत्री ने आरोप लगाया है कि श्रीलंका की टीम ने जानबूझ कर विश्व कप को भारत के हाथों हारा था। इसको लेकर श्रीलंका खेल मंत्रालय ने जांच कराने का आदेश दिया है। हालांकि यह आरोप कितने सच है इस बारे में अभी कोई नहीं कह सकता। लेकिन आईसीसी इस मामले में काफी गंभीर है और जल्द ही इस मामले को लेकर पूछताछ करने वाली है।

और पढ़ें: क्रिकेट में Racism पर एक बार फिर बोले डैरेन सैमी, कहा- खिलाड़ियों को सिखाने की जरूरत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीलंका के पूर्व खेल मंत्री की ओर से लगाये गये आरोपों को आईसीसी काफी गंभीरता से ले रही है। आईसीसी ने तय कर लिया है कि वह इस मामले में पूर्व खेल मंत्री से पूछताछ का मन बना लिया है।

आईसीसी के एक अधिकारी ने न्यूज वायर से बात करते हुए कहा, 'हम इस मामले में महिंदानंदा से बात करेंगे और देखेंगे कि ये मामला जांच के लायक है या नहीं।'

और पढ़ें: 2011 World Cup Final: अब अरविंद डी सिल्वा ने उठाई जांच की मांग, कहा- लोगों को सच जानने का हक

आपको बता दें कि श्रीलंका के अलथागमगे उस समय खेल मंत्री ही थे जब 2011 विश्व कप का आयोजन हुआ था। उन्होंने 2011 विश्व कप फाइनल मैच से पहले चुनी गई टीम पर सवाल भी खड़े किये थे और कहा था कि फाइनल से पहले श्रीलंकाई टीम ने 4 बदलाव किये थे और उसे करने से पहले किसी से पूछा भी नहीं गया।

Story first published: Wednesday, June 24, 2020, 15:09 [IST]
Other articles published on Jun 24, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+