नई दिल्ली। डब्ल्यूडबल्यूई के सुपरस्टार्स को आपने कई फिल्मों में काम करते देखा होगा लेकिन आपने इन सभी सुपरस्टार्स जैसे द रॉक, बतिस्ता, बिग शो आदि को हॉलिवुड में देखा होगा। लेकिन अब आपको एक ऐसे ही स्टार भारतीय फिल्म में भी काम करते हुए दिखेंगे। डब्ल्यूडबल्यूई के पूर्व सुपरस्टार नाथन जोंस तमिल फिल्म में अहम भूमिका निभाते हुए दिखेंगे। वह तमिल फिल्म बूलोगम में अभिनय करेंगे जिसका निर्देशन एन कल्यानकृष्णन क रहे हैं।
फिल्म की पटकथा प्राइवेट बॉक्सिंग लीग पर आधारित है जिसे एक टीवी चैनल के मालिक चलाते हैं। फिल्म में रवि त्रिशा मुख्य भूमिका में है। इसके साथ मुक्केबाज स्टीवन जॉर्ज हैं जिनपर पाबंदी लगा दी गयी थी।