Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जानिए आखिर क्यों रोहित हैं केकेआर के खिलाफ सबसे खतरनाक बल्लेबाज, KKR को डरा सकते हैं ये आंकड़े

नई दिल्ली। आईपीएल में आज 32वां मैच मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें आईपीएल की प्वाइंट टेबल पर टॉप 4 पर काबिज हैं। मुंबई की टीम टेबल पर दूसरे पायदान पर है जबकि केकेआर की टीम चौथे पायदान पर है। आज के मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर हर किसी की नजर रहेगी। रोहित शर्मा किसी भी मैच में खेल को पूरी तरह से पलटने का माद्दा रखते हैं, लेकिन केकेआर के खिलाफ उनके रिकॉर्ड कोलकाता की टीम के लिए जरूर मुश्किले खड़ी कर सकते हैं। रोहित शर्मा के नाम आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है।

आईपीएल में किसी भी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा का नाम पहले पायदान पर आता है। केकेआर टीम के खिलाफ रोहित शर्मा ने अभी तक कुल 26 मैचे खेले हैं, जिसमे उन्होंने 904 रन बनाएं हैं। केकेआर के खिलाफ रोहित शर्मा ने 134.9 के स्ट्राइक रेट और 47.5 के औसत से अबतक कुल 904 रन बनाए हैं। केकेआर के खिलाफ रोहित का सर्वाधिक स्कोर 109 रन नाबाद का रहा है। ऐसे में रोहित शर्मा के केकेआर के खिलाफ ये आंकड़े कोलकाता टीम को डरा जरूर सकते हैं। केकेआर की टीम रोहित शर्मा को जल्द से जल्द सस्ते में पवेलियन भेजने की कोशिश करेगी।

अभी तक खेले गए 7 मुकाबलों मे मुंबई की टीम ने 5 मैंचों में जीत दर्ज की है जबकि 2 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7 में से 4 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि तीन मैचों में उन्होंने हार का सामना करना पड़ा है। अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने केकेआर को मात दी थी। इस मैच में रोहित शर्मा ने 45 गेंदों पर शानदार 70 रनों की पारी खेली थी। ऐसे में दिनेश कार्तिक की अगुवाई में केकेआर की टीम इस मैच में वापसी करने की कोशिश करेगी।

Story first published: Friday, October 16, 2020, 13:49 [IST]
Other articles published on Oct 16, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+