आईपीएल में 200 मैच पूरे करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स चाैथी टीम बनीं
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) में 200 मैच पूरे करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स चाैथी टीम बन गई है। इसमें उनके 25 चैंपियंस लीग टी20 के भी शामिल हैं। सीएसके ने यह उपल्बधि लीग के 41वें मैच में शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच खेलते हुए हासिल की है। चेन्नई ने आईपीएल की शुरुआत किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अपने पहले मैच से की थी और अब उन्होंने अपना 200 वां मैच मुंबई के खिलाफ दर्ज किया है।
यह कारनामा चेन्नई से पहले मुंबई इंडियंस ने किया था। यह उनका आईपीएल में 219 वां मैच था। आईपीएल में, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 206 मैच और कोलकाता नाइट राइडर्स ने 204 मैच खेले हैं। इन चार टीमों के अलावा, कोई अन्य टीम अभी तक यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाई है।
युवा खिलाड़ियों से भरी दिल्ली कैपिटल के पास आईपीएल में अपने 200 मैचों को पूरा करने के लिए पांच और मैच खेलने हैं। किंग्स इलेवन पंजाब ने अब तक 191 मैच खेले हैं, राजस्थान रॉयल्स ने 165 और सनराइजर्स हैदराबाद ने 124 मैच खेले हैं।
सीएसके ने आईपीएल में तीन बार खिताब जीता है। वो भी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में। इसके अलावा सीएसके इकलाैती ऐसी टीम है जिसने अभी तक 9 सीजन में फाइनल में प्रवेश किया है। हालांकि इस बार पहली बार ऐसा हुआ जब टीम प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
