RCB के खिलाफ गेल की धमाकेदार वापसी, बोले- नाम का सम्मान कीजिए, मैं आपको हार्ट अटैक दे सकता हूं
नई दिल्ली। आरसीबी और पंजाब के बीच गुरुवार को खेले गए मुकाबले में आतिशी बल्लेबाज क्रिस गेल ने इस सीजन का अपना पहला मैच खेला। लंबे समय से प्लेइंग इलेवन से दूर रहे क्रिस गेल के लिए यह मुकाबला काफी अहम था। हालांकि क्रिस गेल को इस मैच में ओपनर बल्लेबाज के तौर पर बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला लेकिन तीसरे नंबर पर बल्लेबाज करने उतरे गेल ने अपने पहले के अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपनी जबरदस्त वापसी की है। महज 45 गेंदों पर 53 रनों की शानदारी पारी खेल क्रिस गेल ने अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

8वें मैच में मिला मौका
क्रिस गेल के लिए यह पारी कई मायनों में अहम थी। दरअसल लंबे समय से गेल फॉर्म में नहीं चल रहे थे, जिसके चलते उन्हें आरसीबी की टीम से बाहर होना पड़ा। आरसीबी में पिछले सीजन में कई मैचों में गेल को टीम में जगह नहीं मिली, जिसके बाद गेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने अपनी टीम में शामिल किया। लेकिन गेल को आईपीएल के इस सीजन के 8वें मैच में आखिरकार खेलने का मौका मिला और इस मौके पर गेल ने साबित किया कि आखिर उन्हें क्यों यूनिवर्सल बॉस कहा जाता है।

अर्धशतकीय पारी खेली
गेल को मुजीबुर रहमान की जगह टीम में जगह दी गई थी। लगातार पांच मैच हार चुकी पंजाब की टीम के लिए यह मुकाबला जीतना काफी अहम था। लेंकिन लंबे समय से टीम में वापसी का इंतजार कर रहे गेल ने इस मैच में 5 गगनचुंबी छक्के लगाकर शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और पंजाब की इस मुकाबले में 8 विकट से जीत मिली। मैच में अर्धशतक लगाने के बाद गेल ने अपने बैट पर लगे बॉस के स्टीकर को दिखाते हुए बताया कि आखिर उन्हें क्यों बॉस कहा जाता है।

नाम का थोड़ा सम्मान कीजिए
मैच के बाद जब गेल से पूछा गया कि आखिर उन्होंने क्यों बॉस के स्टीकर की ओर से इशारा किया तो उन्होंने कहा कि मैच में पिच काफी स्टिकी थी, लेकिन दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना बेहतर था। टीम ने मुझे नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने को कहा। हमारे ओपनर लगातार अच्छी बल्लेबाजी करक रहे हैं, हम उन्हें डिस्टर्ब नहीं करना चाहते थे, लिहाजा मुझे जो जिम्मेदारी दी गई मैंने उसे पूरा किया। मैं सिर्फ ये कहना चाह रहा था कि बैट पर जो नाम लिखा है उसे थोड़ा सम्मान दीजिए। प्लेइंग 11 से दूर रहने के सवाल पर गेल ने कहा खुद को फिट रखना काफी जरूरी था, मुझे बेंच पर बैठे रहना अच्छा नहीं लगता, लेकिन मैं इसका भी लुत्फ ले रहा था, खुद को फिट रखने की कोशिश कर रहा था। मैच के बाद गेल से जब पूछा गया कि क्या आप थोड़े परेशान थे, तो गेल ने कहा कि बिल्कुल नहीं, क्या बात करते हैं, ये यूनिवर्सल बॉस बैटिंग कर रहा था, आखिर मैं कैसे नर्वस हो सकता हूं, मैं आपको हार्ट अटैक दे सकता हूं।

कई रिकॉर्ड हैं गेल के नाम
बता दें कि गेल पिछले कुछ समय से बीमार थे, उनके पेट में कुछ दिक्कत थी, जिसके बाद उन्हें कुछ दिन अस्पताल में भी गुजारना पड़ा था। बीमारी से ठीक होने के बाद उन्हें मुजीबुर रहमान की जगह टीम में स्थान दिया गया है। गेल आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले 9वें बल्लेबाज हैं। उन्होंने आईपीएल में 125 मैचों में 41.13 के औसत से 4484 रन बनाए हैं। इसमे 6 शतक, 28 अर्धशतक शामिल हैं। आपीएल में गेल के नाम सर्वाधिक 326 छक्कों का रिकॉर्ड, सर्वाधिक 6 शतक का रिकॉर्ड, सर्वाधिक व्यक्तिगत 175 रन का रिकॉर्ड है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications