For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

पेस, भूपति जीते, सानिया हारीं

By Staff

फ्रेंच ओपन में लिएंडर और भूपति ने अपने जोड़ीदारों के साथ पुरुषों के डबल्स मुकाबले जीत लिए हैं. सानिया महिलाओं के डबल्स मुकाबले से बाहर हो गईं. दूसरे दौर के अपने मैच में लिएंडर पेस और लूकस ड्लोही ने जेम्स सेरटानी और सर्गेई स्टाखोवस्की को 4-6, 6-3, 6-2 से हराया.

पेस और ड्लोही पहला सेट 4-6 से हार गए लेकिन दूसरे सेट में दोनों ने वापसी की. दूसरा और तीसरा सेट पेस-ड्लूही आसानी से जीत गए.

उधर महेश भूपति और मार्क नोल्स ने भी अपने फ़्रेंच ओपन की शुरुआत जीत से की. दोनों ने फ़्रांस के जो विल्फ़्रेड सोंगा और जोसेलिन ओयाना को आसानी से सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से मात दी.

भूपति और उनके जोड़ीदार शुरु से ही मैच में हावी रहे और दोनों को एक भी ब्रेकप्वाइंट का सामना नहीं करना पड़ा. वे ये मैच केवल 58 मिनट में जीत गए.

सानिया हारीं

उधर सानिया मिर्ज़ा एकल मुकाबले के बाद अब महिलाओं के डबल्स मुकाबले से भी बाहर हो गई हैं. सानिया और ताइपई की चुआंग जिया रूंग दूसरे दौर में गैर वरीयता प्राप्त पोलैंड की जोड़ी उर्शूला और अगनिऐशका रडवांशका से 6-4 ,6-7 (5) 3-6 से हार गईं.

सोनिया और उनकी साथी ने पहला सेट तो 6-4 से जीता लेकिन दूसरे सेट में संघर्ष करना पड़ा. उनके पास दूसरे सेट में मौका था लेकिन 10वीं गेम में वे चूक गईं और उनके प्रतिद्वंदियों ने मैच में वापसी कर ली. तीसरा सेट सानिया और चुआंग 3-6 से हारीं. सानिया एकल मुकाबले से पहले ही बाहर हो चुकी हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+