शारापोवा और फ़ेडरर चौथे दौर में पहुँचे
स्विटज़रलैंड के फ़ेडरर ने बेहतरीन फ़ॉर्म का नमूना पेश करते हुए क्रोएशिया के मारियो एकिक को 6-3, 6-4, 6-2 से पराजित कर दिया.
फ़ेडरर ने जीत के बाद कहा, "मैं जिस तरह खेल रहा हूँ उससे खुश हूँ. मैंने पहले हफ़्ते में अपनी ऊर्जा बचाकर रखी."
उनका कहना था, "शुरु में बेसलाइन के आस-पास मुझे दिक्कत हो रही थी लेकिन सर्विस ब्रेक करने के बाद मैं ज़्यादा खुल कर खेलने लगा."
पुरुष वर्ग में टोमी रोब्रेडो तीसरे दौर में उलटफेर का शिकार होकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए जबकि डेविड फेरर ने अगले दौर में कदम रखा.
स्पेन के फेरर ने आस्ट्रेलिया के लेटन हेविट की कड़ी चुनौती से पार पाते हुए 6-2, 3-6, 6-3, 3-6, 6-4 से जीत दर्ज की.
महिला एकल
ख़राब फ़ॉर्म से जूझ रही शीर्ष वरीय मारिया शारापोवा ने रोलाँ गैरो में रूसी चुनौती की अगुआई करते हुए अंतिम 16 में प्रवेश किया.
शारापोवा चौथे दौर में पहुँच गई हैं
दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी शारापोवा ने इटली की कैरिन नैप को सीधे सेटों में 7-6, 6-0 से हराया.
महिला वर्ग में अन्य रूसी खिलाड़ियों में चौथी वरीय स्वेतलाना कुज़्नेत्सोवा और दिनारा सफीना भी अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में पहुंचने में सफल रहीं जबकि तीसरी वरीय सर्बिया की जेलेना जांकोविच ने भी संघर्षपूर्ण मुक़ाबले में जीत दर्ज की.
कुज़्नेत्सोवा ने आसान मुक़ाबले में हमवतन नादिया पेत्रोवा को सीधे सेटों में 6-2, 6-1 से पछाड़ दिया जबकि सफ़ीना ने चीन की जी झेंग को 6-2, 7-5 से बाहर का रास्ता दिखाया.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications