Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020: 'ये परंपरागत क्रिकेट का टाइम नहीं', वार्नर ने कहा- मुझे करनी पड़ी 360 डिग्री पर बैटिंग

नई दिल्लीः आईपीएल 2020 का नाटकीय ट्विस्ट खत्म होने का नाम नहीं लेता। जिस तरह की फॉर्म में सनराइजर्स हैदराबाद चल रही थी उसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के सामने उनका टिकना मुश्किल माना जा रहा था लेकिन यहां तो वार्नर एंड कंपनी ने ही विपक्षी को उखाड़ दिया। इस जीत के साथ सनराइजर्स अभी आईपीएल में टिके हुए हैं और दिल्ली कैपिटल्स का खेमा नर्वस नजर आने लगा है क्योंकि उनको अगले दो में एक मैच जीतना है अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो।

 वार्नर ने खेली एक बढ़िया पारी-

वार्नर ने खेली एक बढ़िया पारी-

ये दो मुकाबले मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होंगे। दूसरी ओर हैदराबाद का नेट रन रेट काफी बेहतर हुआ है। अगर वे अपने दो मैच जीत जाते हैं यह रन रेट एक भूमिका निभा सकता है।

इस बार हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 219 रनों का अंबार लगा दिया। इस मैच में 34 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेलने वाले कप्तान वार्नर का कहना है कि पिछले मैच में वे चेज करने के स्टाइल से खुश नहीं थे-

IPL 2020: SRH के खिलाफ की गई इन 3 गलतियों के चलते DC का प्लेऑफ टिकट हुआ लेट

'360 डिग्री दिखाना था अब जरूरी'-

'360 डिग्री दिखाना था अब जरूरी'-

"इस खेल से पहले, हम उस चेज से निराश थे। हमने आखिरी गेम का बचाव किया, और नार्जे और रबाडा में दो विश्व स्तरीय गेंदबाजों के सामने हमने इसके बाद जाने का फैसला किया। मैं थोड़ा 2009 के स्टाइल में गया और खेलने के लिए अपने सामने के पैर को खोल दिया। मैंने शीर्ष पर थोड़ी जिम्मेदारी ली, और इसे गेंदबाजों तक ले गया। इन परिस्थितियों में रूढ़िवादी क्रिकेट खेलना कठिन है, इसलिए मुझे 360 डिग्री खोलना पड़ा। जॉनी को छोड़ने और साहा को बाहर निकालने का मुश्किल"

साहा, राशिद और कुछ चोटें-

साहा, राशिद और कुछ चोटें-

इस मैच के वार्नर के खास जोड़ीदार जॉनी बेयरस्टो नहीं खेले बल्कि उनकी जगह पर ऋद्धिमान साहा नजर आए लेकिन यह संयोजन काम कर गया क्योंकि साहा ने 45 गेंदों पर 87 रनों की कमाल पारी खेली।

इस पर बात करते हुए वार्नर ने कहा- "जॉनी को छोड़ने और साहा को लेने का फैसला मुश्किल था। हालांकि साहा की अविश्वसनीय पारी रही उनका स्ट्राइक रेट बढ़िया था। दुर्भाग्य से उनको हल्की चोट महसूस हुई है, लेकिन उम्मीद है कि यह बहुत बुरा नहीं है। शंकर के पास भी हैमस्ट्रिंग मुद्दा भी है।"

हैदराबाद के लिए राशिद खान ने कमाल करते हुए केवल 7 रन देकर 3 विकेट लिए जबकि उन्होंने पूरे 4 ओवर फेंके। इस बारे में बात करते हुए वार्नर ने कहा-

"राशिद के लिए, यह अविश्वसनीय है कि वह इतने विकेट ले रहे हैं और रन नहीं दे रहे हैं, विशेष रूप से ओस और नमी को देखते हुए। हमें शारजाह में खेल मिल गए हैं इसलिए उम्मीद है कि हम यहां से आगे जा सकते हैं।"

हैदराबाद की डगर आसान नहीं है क्योंकि उनको अगले दो मुकाबलों में आरसीबी और एमआई से खेलना है।

Story first published: Wednesday, October 28, 2020, 7:29 [IST]
Other articles published on Oct 28, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+