प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद क्रिस गेल ने फैंस से की खास अपील
नई दिल्ली। आईपीएल का यह सीजन अभी तक बेहद दिलचस्प रहा है। इस सीजन का आज आखिरी लीग मैच है, लेकिन अभी तक चौथी टीम कौन सी प्लेऑफ में पहुंचेगी यह तय नहीं हो सका है। आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहम अहम मुकाबला है। आज के मैच का नतीजा यह तय करेगा कि प्लेऑफ में हैदराबाद पहुंचेगी या फिर कोलकाता नाईट राइडर्स। इस सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब का सफर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में हार के बाद खत्म हो गया। लेकिन टीम के खिलाड़ी क्रिस गेल ने ट्वीट करके लोगों से एक अपील की है।
क्रिस गेल ने ट्वीट करके लोगों से अपील की है कि यद्यपि मेरा आईपीएल का यह सीजन खत्म हो गया है लेकिन आप लोग कृपया आईपीएल को देखते रहिए। शुक्रिया। आगे उन्होंने हैशटैग लिखा है कि यूनिवर्स बॉस। दरअसल इससे पहले आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट करके लिखा था कि ग्रुप स्टेज हो गया, अब प्लेऑफ पर नजर। जिसके बाद गेल ने ट्वीट करके लिखा मेरा आईपीएल सीजन हो गया लेकिन फिर भी आप लोग आईपीएल देखते रहिए।
बता दें कि क्रिस गेल ने इस सीजन में सिर्फ सात मैच खेले, जिसमे उन्होंने कुल 288 रन बनाए। इस दौरान गेल ने तीन अर्धशतक लगाए। उनका सर्वाधिक स्कोर इस सीजन में 99 रन रहा। गेल ने लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं और इन सात मैचों में उन्होंने अपने ही अंदाज में बैटिंग की लोगों का जबरदस्त मनोरंजन किया है। क्रिस गेल ने इस सीजन में 7 मैच में 23 छक्के लगाए जबकि 15 चौके लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 137.14 का रहा। किंग्स इलेवन पंजाब की बात करें तो टीम ने शुरुआत झटकों के बाद अच्छी वापसी की लेकिन आखिरी मैच में हार की वजह से उसे प्लेऑफ की रेस से बाहर होना पड़ा। पंजाब की टीम ने 14 मैचों में से 6 मैच में जीत दर्ज की और अंक तालिका में छठे स्थान पर है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
