For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

भारत-पाक का ऐतिहासिक शुक्रवार

By Staff
पाकिस्तान महिला टीम ने बांग्लादेश को फ़ाइनल में 10 विकेट से रौंद दिया.एशियाड में शुक्रवार का दिन भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए ऐतिहासिक रहा.रोइंग में भारत को पहले स्वर्ण के साथ ऐतिहासिक सफलता हासिल हुई. इसके अलावा एशियाई खेलों में क्रिकेट का पहला स्वर्ण पदक पाकिस्तान ने जीता है.

शुक्रवार के दिन रोइंग में भारत को एक स्वर्ण, एक रजत और एक काँस्य पदक हासिल हुआ. साथ ही निशानेबाज़ी में पुरुषों के ट्रैप मुक़ाबले में भी भारतीय टीम ने काँस्य जीता.ग्वांगजो एशियाड में प्रतिबंधित दवाओं के इस्तेमाल का पहला मामला भी सामने आया.भारत की दूसरे स्वर्ण पदक की तलाश पूरी हुई रोइंग में जब पुरुषों का एकल स्कल्स ख़िताब बजरंगलाल टाखर ने जीत लिया.

भारत को गुरुवार को भी रोइंग में दो रजत हासिल हुए थे और एक बार फिर उसकी झोली में पदक लाने का काम रोइंग ने ही किया.बजरंगलाल टाखर ने शुरुआत से ही जो बढ़त बनाई वो अंत तक बरक़रार रही और इस तरह रोइंग में भारत को ऐतिहासिक सफलता हासिल हुई.आठ सदस्यीय भारतीय पुरुष टीम रेस में रजत पदक जीतने में क़ामयाब हुई.

जबकि महिलाओं के युगल मुक़ाबले में प्रतिमा पुहाना और प्रमिला मिंज़ की जोड़ी को काँस्य हासिल हुआ.भारत को शुक्रवार को निशानेबाज़ी में पुरुषों के ट्रैप मुक़ाबले में भी टीम प्रतियोगिता में काँस्य पदक मिला.मानवजीत सिंह संधू, मनशेर सिंह और ज़ोरावर सिंह की भारतीय टीम 341 अंकों के साथ कुवैत और लेबनान की टीमों के पीछे रही.

मानवजीत सिंह संधू एकल फ़ाइनल में भी पहुँचे मगर काँस्य पदक के लिए हुए टाइब्रेकर मुक़ाबले में वह पिछड़ गए और काँस्य भारत के हाथों से निकल गया.शुक्रवार से तीरंदाज़ी के मुक़ाबले भी शुरू हो गए मगर भारतीय तीरंदाज़ों का कोई ख़ास अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखा है.

दीपिका कुमारी, रिमिल, बोम्बायला देवी और डोला बनर्जी अगले दौर में तो पहुँच गए मगर उनके स्कोर कोई ख़ास अच्छे नहीं थे.रोइंग में भारत को पहले स्वर्ण के साथ ऐतिहासिक सफलता हासिल हुई.टेनिस में करण रस्तोगी, सोमदेव देववर्मन् और सानिया मिर्ज़ा एकल मुक़ाबलों के अगले दौर में पहुँच गए हैं. सोमदेव और सनम कुमार सिंह की जोड़ी ने भी जीत हासिल की जबकि विष्णु वर्धन के साथ खेलते हुए सानिया मिर्ज़ा भी पहले दौर का मैच टाइब्रेकर में जीतीं.

मैच के बारे में सानिया का कहना था कि विष्णु ने उतने मिश्रित युगल के मुक़ाबले नहीं खेले हैं जितने उन्होंने खेले हैं मगर धीरे-धीरे विष्णु का प्रदर्शन सुधरा और टाइब्रेकर में वो अच्छा खेले.भारत के एक और पदक की उम्मीद को तब झटका लगा जब बिलियर्ड्स में स्वर्ण जीतने वाले पंकज आडवाणी स्नूकर के सिंगल्स में हार गए. मगर आदित्य मेहता क्वॉर्टर फ़ाइनल में पहुँच गए हैं.स्क्वॉश में दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा क्वॉर्टर फ़ाइनल में हार गईं मगर सौरभ घोषाल अब सेमीफ़ाइनल में हैं. ताइक्वांडो में सुरेंद्र भंडारी, चंदन लाकड़ा और सृष्टि सिंह को भी हार मिली.भारोत्तोलन में सरबजीत सिंह 340 किलोग्राम वज़न ही उठा सके जबकि स्वर्ण सीरिया के मोहम्मद अली को मिला जिन्होंने 400 किलोग्राम वज़न उठाया.

हॉकी में भारतीय महिला टीम ने थाईलैंड को 13-0 से पीटा. मुक्केबाज़ी में विकास कृष्ण ने क्वॉर्टर फ़ाइनल में जगह बना ली है जबकि दिनेश कुमार अब 81 किलोग्राम वर्ग के सेमीफ़ाइनल में हैं.एशियाड का क्रिकेट का पहला स्वर्ण पदक पाकिस्तान को मिला जबकि उसकी महिला टीम ने बांग्लादेश को फ़ाइनल में 10 विकेट से रौंद दिया.साथ ही इन खेलों का पहला प्रतिबंधित दवाओं के इस्तेमाल का मामला भी सामने आया है. जूडो में 81 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतने वाले उज़बेकिस्तान के शोकिर मुमिनोव मेथिलहेक्सानिमाइन के इस्तेमाल के दोषी पाए गए. उनका पदक छीन लिया गया है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:49 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+