Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राज्यसभा में पहली बार बोलेंगे मास्टर ब्लास्टर सचिन, इस मुद्दे पर कर सकते हैं बात

Sachin Tendulkar नहीं बोल पाए Parliament में, Congress के हंगामे से नाराज हुए Sachin वनइंडिया हिन्दी

नई दिल्ली। पूर्व लीजेंड क्रिकेटर व भारत रत्न सचिन तेंदुलकर आज (गुरुवार) संसद में अपना पहला भाषण दे सकते हैं। बता दें कि सचिन को 2012 में राज्यसभा का सांसद मनोनीत किया गया था लेकिन आज तक सचिन ने भाषण नहीं दिया। हालांकि अब खबरें हैं कि सचिन आज अपना पहला भाषण दे सकते हैं। सचिन को दोपहर दो बजे का समय मिला है जिसमें वे राज्यसभा में 'राइट टू प्ले' मुद्दे पर चर्चा में भाग लेंगे।

बहस के दौरान सचिन देश में खेल और खिलाड़ियों को लेकर व्यवस्था, ओलंपिक की तैयारियों और किस तरह भारतीय खिलाड़ी दुनियाभर में अच्छा प्रदर्शन कर सकते है इस पर अपने विचार रखेंगे।

बता दें कि राज्यसभा में सचिन की गैरमौजूदगी को लेकर काफी विवाद हुआ था। सचिन की हाजिरी तो कम रही ही साथ ही उन्होंने प्रश्नोत्तर में भी भाग नही लिया था।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने राज्यसभा सांसद के तौर पर महाराष्ट्र के एक गांव दोंजा को गोद लिया है। अभी हाल ही में वे इस गांव में पहुंचे भी थे। दोंजा में सचिन ने घोषणा की वे गांव के लिए 4 करोड़ रुपये देंगे।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर और अभिनेत्री रेखा दोनों ही 2012 में सदन में मनोनीत हुए थे। जिसके बाद करीब 348 दिनों में सचिन सिर्फ 23 दिन और रेखा मात्र 18 दिन ही सदन में रहें। इसी को लेकर सपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा था कि जब सचिन और रेखा सदन में आते ही नहीं हैं, तो क्यों नहीं उनकी सदस्यता रद्द कर उन्हें सदन से निकाल दिया जाए।

Story first published: Thursday, December 21, 2017, 9:10 [IST]
Other articles published on Dec 21, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+