अमृतराज ने पेस और भूपति की गैरमौजूदगी पर अफसोस जताया
चेन्नई 31 दिसंबर.वार्ता. भारतीय टेनिस के पूर्व दिग्गज सितारे विजय अमृतराज ने आज से यहां शुरू हुए चेन्नई आेपन एटीपी वल्र्ड टूर टेनिस टूर्नामेंट में महेश भूपति और लिएंडर पेस की गैरमौजूदगी पर अफसोस जाहिर किया है
अमृतराज ने आज यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि हर भारतीय खिलाडी को ऐसे बडे खेल आयोजनों का अपना भरपूर समर्थन देना चाहिए1 उन्होंने कहा कि पेस और भूपति की जोडी के चेन्नई आेपन में नहीं खेलने से उन्हें निराशा हुई है
पूर्व टेनिस खिलाडी ने कहा कि डेविस कप और फेडरेशन कप जैसे टूर्नामेंट में देश पहले है1 उन्होंने कहा ..तिरंगे के बीच अपने देश के लिए खेलने में जो मजा है उसका कोई विकल्प नहीं है1.. उल्लेखनीय है कि महेश और पेस की जोडी ने 1997 से 1999 तक लगातार तीन साल और फिर 2001 में चेन्नई आेपन का युगल खिताब जीता था और उसके बाद एक ही वर्ष में चार में से तीन ग्रैंड स्लेम जीतकर यह जोडी विश्व की नंबर एक बनी थी1 लेकिन इसके बाद उनके बीच मतभेद बढते गए और यह जोडी टूट गई
अमृतराज ने इस बात पर भी अफसोस जताया कि युवा यूरोपीय खिलाडियों की तुलना में युवा भारतीय खिलाडियों के खेल के स्तर में सुधार की दर बहुत धीमी है
प्रकाश सत्यकाम मनोरंजन 1753 वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications