इस कार्यक्रम को बीबीसी हिंदी सेवा और बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के अलावा भारत के कई हिस्सों में सुना जा सकता है. ये कार्यक्रम बीबीसी के पार्टनर एफ़ एम रेडियो स्टेशनों पर सुना जा सकता है. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद और पुणे में इसे रेडियो वन पर, ग्वालियर में चस्का रेडियो पर, कोल्हापुर में टोमाटो रेडियो, सिलीगुड़ी में मिस्टी रेडियो और दुबई में स्पाइस रेडियो पर सुना जा सकता है.
बीबीसी फ़न एंड गेम्स
इस साल की शुरुआत में बीबीसी फ़न एंड गेम्स में शामिल हुए हैं दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ग्रेयम स्मिथ और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पांटिंग. साउथ अफ्रीका के हाथों ऑस्ट्रेलिया को मिली हार का विशलेषण कर रहे हैं पूर्व खिलाड़ी चेतन चौहान.
बीबीसी फ़न एंड गेम्स के साथ इस हफ़्ते एक दिग्गज खिलाड़ी का भी जन्मदिन होता है. कपिल देव से कुछ खट्टी-मीठी बातें भी आप इस हफ़्ते के कार्यक्रम में सुन सकते हैं. बीबीसी से कपिल ने कई मौक़ों पर बातचीत की है और इन्हीं की कुछ झलकियां कार्यक्रम में सुनाई देंगी.
इस हफ़ते इंग्लैंड की क्रिकेट टीम में भी काफ़ी उथल-पुथल रही. कप्तान केविन पीटरसन और कोच पीटर मुअर्स की अनबन के चलते दोनों को ही अपने पद गंवाने पड़े. इससे जुड़ी चर्चा भी आप बीबीसी फ़न एंड गेम्स में सुन सकते हैं.
टेनिस की दुनिया से ख़ास ये की चेन्नई में चल रहे चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भारत के सोमदेव देव बर्मन ने स्पेन के स्टार खिलाड़ी कार्लोस मोया को हरा दिया. कार्यक्रम में आप सुन सकते हैं सोमदेव देव बर्मन को. साथ ही सुनाई देंगे महेश भूपति और लियेंडर पेस.