हरभजन सिंह ने बताया कब तक विराट कोहली कर सकते हैं टेस्ट टीम की कप्तानी
अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने जबरदस्त शुरुत की है। पहले दिन का पहले सेशन तक भारतीय टीम ने इंग्लैंड के शुरुआती तीन विकेट गिरा दिए। अक्षर पटेल ने एक बार फिर से शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया और मोहम्मद सिराज ने कप्तान जो रूट को 5 रन के स्कोर पर आउट कर दिया है। कप्तान कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। बतौर टेस्ट कप्तान विराट 60वां मैच खेल रहे हैं और इसके साथ ही उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली है।
सबसे सफल कप्तान बन सकते हैं कोहली
विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने 59 टेस्ट मैचों में से 35 मैच में जीत दर्ज की है जबकि 14 मैच में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है और 10 मैच ड्रॉ रहे हैं। वहीं कप्तान धोनी की अगुवाई में भारत ने 60 टेस्ट मैचों में से 27 मैच जीते हैं। कोहली भारतीय टीम के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं और उनकी अगुवाई में भारत ने सबसे अधिक टेस्ट मैच जीते हैं। ऐसे में विराट कोहली के पास मौका है कि वह दुनिया में सबसे सफल टेस्ट कप्तान बन सकते हैं। सबसे सफल टेस्ट कप्तानों की बात करें तो ग्रैम स्मिथ पहले पायदान पर हैं और उन्होंने सर्वाधिक 53 टेस्ट मैच जीते हैं जबकि दूसरे पायदान पर रिकि पोंटिंग हैं, उन्होंने 48 टेस्ट जीते हैं, तीसरे पायदान पर स्टीव वॉ हैं उन्होंने 41 टेस्ट मैच जीते हैं। जबकि विराट कोहली पांचवे पायदान पर हैं और चौथे पर 36 टेस्ट जीतने वाले क्लाइ लॉयड हैं।
पांच साल और कप्तानी कर सकते हैं
विराट कोहली की अभी उम्र मौजूदा समय में 31 वर्ष के हैं और वह अपनी फिटनेस पर जबरदस्त ध्यान देते हैं। मौजूदा टीम में कोहली सबसे फिट खिलाड़ी हैं, लिहाजा उम्मीद की जाती है कि कोहली अभी लंबे समय तक टीम के लिए खेलते रहेंगे। विराट कोहली कितने समय तक टीम की कप्तानी कर सकते हैं इसपर हरभजन सिंह का कहना है कि कोहली की फिटनेस को देखे तो मुझे लगता है कि वह अभी पांच साल तक टीम इंडिया की टेस्ट में कप्तानी कर सकते हैं। भज्जी ने कहा कि अगर कोहली इंजर्ड नहीं होते हैं तो अगले पांच साल तक टेस्ट टीम की कप्तानी कर सकते हैं।
लक्ष्मण ने कोहली की सराहना की
विराट कोहली की तारीफ करते हुए वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि मेरे लिए विराट सर्वश्रेष्ठ कप्तान में से एक हैं। वह टीम में नहीं ऊर्जा का संचार करते हैं और टीम को फ्रंट से लीड करते हैं। कोहली गर्म खून हैं और वह मैदान पर विपक्षी टीम को उनकी ही भाषा में जवाब देना जानते हैं। आने वाले समय में कई रिकॉर्ड विराट कोहली अपने नाम कर सकते हैं। बता दें कि मौजूदा टेस्ट सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। ऐसे में अगर चौथा टेस्ट भारत जीतता है तो विराट सबसे अधिक टेस्ट जीतने वाले चौथे कप्तान बन जाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
