सीरीज में जबरदस्त जीत के बाद दबाव को लेकर भुवनेश्वर कुमार ने कही ये बात
पुणे। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने मैच में 7 रन से जीत दर्ज करके सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने इंग्लैंड टीम का तीनों ही सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया। पहले टेस्ट में 3-1 से, फिर टी-20 में 3-2 से और वनडे में 2-1 से जीत दर्ज करके भारतीय टीम ने इंग्लैंड का क्लीन स्वीप कर दिया है। हालांकि आखिरी वनडे मैच में सैम करन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए एकतरफा हो चुके मुकाबले में टीम इंडिया की सांसे रोक दी थी। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी मौके पर वापसी करते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाई।
मैच के बाद बात करते हुए भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि मैच में काफी तनाव था, मैदान छोटा था और थोड़ी ओस भी थी। मैच में हम दबाव में थे, व्यक्तिगत तौर पर बात करूं तो मैं गेंद से बहुत ज्यादा भारी दबाव में नहीं था। गेंद हरकत कर रही थी और मैं जानता था कि अगर मैं इन स्विंग करा पाया तो विकेट जरूर मिलेगा। आगामी आईपीएल सीजन को लेकर भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि मैं इसको लेकर उत्साहित हूं। मैं इस बात को लेकर खुश हूं कि पूरी सीरीज मेरे लिए अच्छी गुजरी। चोट के बाद टीम इंडिया में लंबे समय के बाद वापसी करते हुए भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि उम्मीद है कि मैं आगे अच्छा करूंगा और आने वाली सीरीज में भी अच्छा करूंगा।
बता दें कि मैच में भुवनेश्वर कुमार ने जबरदस्त गेंदबाजी की। अपने पहले दोनों ही ओवर में विकेट चटकाकर टीम इंडिया को जबरदस्त शुरुआत दी। भुवनेश्वर कुमार ने मैच में 10 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया। भुवनेश्वर कुमार ने दूसरे वनडे के हीरो जॉनी बेयरस्टो को 1 रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। जबकि जेसन रॉय को 14 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर मोइन अली को 29 रन के स्कोर पर हार्दिक पांड्या के हाथो कैच लपकवाया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
