Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टेस्‍ट रैंकिंग में गंभीर फिर टॉप पर

दुबई। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टेस्‍ट रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं। टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में वे करीब छह महीने बाद शीर्ष पर लौटे हैं।

गंभीर के हालिया प्रदर्शन की बात करें तो कानपुर में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में उन्‍होंने अपने करियर का आठवां और लगातार चौथा शतक लगाया। इस मैच में भारत ने एक पारी और 144 रनों से जीत दर्ज की थी।

द्रविड़ 18वें क्रम पर पहुंचे

गौरतलब है कि इस साल गंभीर प्‍लेयर ऑफ द इयर भी चुने गए थे। अक्‍तूबर में आईसीसी ने उन्‍हें यह खिताब दिया था। इससे पहले जुलाई में आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में वे शीर्ष पर पहुंचे थे।

कानपुर और अहमदाबाद टेस्ट मैचों में शतक लगाने वाले राहुल द्रविड़ तीन स्थान की छलांग के साथ 18वें क्रम पर पहुंच गए हैं। द्रविड़ ने कानपुर में अपने करियर का 28वां शतक लगाया था।

मुरलीधरन रैंकिंग में फिसले

विश्‍व के सबसे सफल स्पिन गेंदबाज श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन गेंदबाजों की रैंकिंग में तीन स्थान नीचे फिसल गए हैं। वे पहले स्‍थान से तीसरे पर पहुंच गए हैं। उनकी जगह दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

मुरलीधरन की बात करें तो रविवार को उन्‍होंने अपने हालिया प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए कहा था कि वे अब पंद्रह से बीस ओवर बाद थक जाते हैं, जिस कारण वे जल्‍द ही अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट से इस्‍तीफा दे देंगे। भारत के खिलाफ चल रही टेस्‍ट सीरीज में वे अबतक दो मैचों में 200 से अधिक रन दे चुके हैं और सिर्फ पांच विकेट लिए हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+