मोहाली टेस्ट: गंभीर का शानदार शतक
मोहाली, 19 दिसम्बर: विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के शून्य रन पर आउट होने पर क्रिकेट प्रेमियों को खासी निराशा हुई, लेकिन सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने मोहाली टेस्ट में शतक पूरा करते हुए उम्मीदें बांध दी हैं।
वहीं राहुल द्रविड़ ने वापसी करते हुए नाबाद 65 रन बनाये हैं। भारत की धीमी शुरुआत के बाद गंभीर ने 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 216 गेंदों पर 101 रन पूरे किये। वहीं विकेट के दूसरे छोर पर राहुल द्रविड़ सात चौकों के साथ 205 गेंदों पर 65 रन पर खेल रहे हैं।
पहले दिन के खेल की समाप्ति तक भारत ने एक विकेट खोकर 179 रन बनाये। भारतीय बल्लेबाजों ने कुल 72 ओवर खेले। वहीं गंभीर 106 और द्रविड़ 65 रन पर खेल रहे हैं।
दोनों बल्लेबाजों ने भोजनकाल तक भारतीय टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया। मोहाली में छाए घने कोहरे के कारण खेल 20 मिनट देरी से शुरू हुआ।
इंग्लैंड की टीम ने एक परिवर्तन के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया। तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन की जगह युवा गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को मौका दिया गया।
ब्रॉड ने इस फैसले को सही साबित करते हुए सहवाग को विकेटकीपर मैट प्रॉयर के हाथों कैच करा दिया। भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के खेल रही है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications