Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईसीएल के प्रति ईसीबी का रुख कड़ा

ngland cricket board logoलंदन, 6 नवंबरः इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने चेतावनी दी है कि अगर किसी काउंटी ने अपने खिलाड़ियों को इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) में खेलने की इजाजत दी तो उसे निष्कासित कर दिया जाएगा. ईसीबी पहले ही कह चुका है कि आईसीएल में खेलने वाले खिलाड़ियों को इंग्लैंड टीम में जगह नहीं दी जाएगी.

उसकी ताजा चेतावनी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के प्रति उसके समर्थन के रूप में देखा जा रहा है. आई सी एल को बीसीसीआई से मान्यता नहीं मिली है. इसके जवाब में बीसीसीआई अगले साल अप्रैल में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) शुरू कर रहा है. अबतक इंग्लैंड के सिर्फ दो खिलाड़ियों, पॉल निक्सन और डैरेन मैडी ने आईसीएल के साथ अनुबंध किया है.

आयरलैंड के दो खिलाड़ी बायड रैंकिन (वारविकशायर) और निएल ओ ब्रायन (नार्थेम्पटनशायर) भी इसमें शामिल हुए हैं. इस बीच इंग्लैंड के प्रोफेशनल क्रिकेटर संघ के वकील इयान स्मिथ नेईसीबी के रुख पर हैरानी जताई है. उन्होंने कहा कि आईसीएल मामले पर ईसीबी कुछ ज्यादा ही आगे बढ़ कर बीसीसीआई का समर्थन कर रहा है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:07 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+