Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Ind Vs Aus: ऑस्ट्रेलिया की मंत्री ने टीम इंडिया पर दिया तल्ख बयान का वसीम जाफर ने दिया जवाब

Ind Vs Aus: ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पांच भारतीय खिलाड़ियों का वीडियो जिस तरह से सोशल मीडिया पर सामने आया उसके बाद सवाल खड़ा होने लगा कि क्या इन खिलाड़ियों ने कोविड-19 प्रोटोकॉल बायो बबल का उल्लंघन किया। सोशल मीडिया पर एक फैन ने इन खिलाड़ियों का वीडियो साझा किया था। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि अगर खिलाड़ियों ने नियमों का उल्लंघन किया है तो क्या उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस बीच सवाल ये उठ रहे थे कि ब्रिस्बेन टेस्ट से पहले खिलाड़ियों को क्वारेंटीन किया जा सकता है ,जिसके बाद रिपोर्ट के अनुसार खिलाड़ियों ने इसपर आपत्ति जताते हुए भारतीय टीम ने ब्रिस्बेन जाने से इनकार कर दिया था। भारतीय टीम के इस फैसले के बाद ऑस्ट्रेलिया की मंत्री ने कहा था कि अगर भारतीय नियम के अनुसार नहीं खेलना चाहते हैं तो ऑस्ट्रेलिया नहीं आएं।

ऑस्ट्रेलिया की मंत्री रॉस बेट्स के इस बयान के बाद पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ट्विटर पर इसपर अपने ही अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। वसीम जाफर ने एक मीम साझा करते हुए लिखा, ऑस्ट्रेलिया की मंत्री ने कहा कि हमारे नियम के अनुसार खेलिए नहीं तो यहां मत आइए और इसके साथ ही भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी बैग में लेकर चल दी। बता दें कि भारतीय खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है, जिसके बाद सभी खिलाड़ी एक साथ सिडनी के लिए रवाना हुए। बता दें कि तीसरा टेस्ट मैच 7 जनवरी को सिडनी में खेला जाएगा जबकि चौथा और आखिरी मैच 15 जनवरी को ब्रिस्बेन में खेला जाएगा।

गौरतलब है कि चार टेस्ट मैचों की सीरीज में दोनों ही टीम 1-1 मैच जीतकर सीरीज में बराबरी पर हैं। ऐसे में 7 जनवरी से शुरू हो रहा तीसरा टेस्ट दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है। दोनों ही टीमें इस मैच में जीत दर्ज करके सीरीज में बढ़त लेने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

Story first published: Monday, January 4, 2021, 10:40 [IST]
Other articles published on Jan 4, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+