Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रमंडल खेल : प्रधानमंत्री हॉकी तो पत्नी सायना का मुकाबला देखेंगी (लीड-1)

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएओ) के एक अधिकारी ने कहा, "प्रधानमंत्री मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में गुरुवार सुबह खेले जाने वाले हॉकी के अंतिम मुकाबले में भारतीय टीम का हौसला आफजाई करेंगे। उनके साथ जफर इकबाल, बलबीर सिंह, अजितपाल सिंह, अशोक कुमार जैसे भारतीय हॉकी की दिग्गज हस्तियां भी होंगी।"

एक अधिकारी ने कहा कि इस स्पर्धा को देखने के लिए विशिष्ट व्यक्तियों के अलावा हॉकी के पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी और भारतीय खेल संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

मनमोहन सिंह की पत्नी गुरुशरण कौर महिलाओं की एकल बैडमिंटन स्पर्धा का अंतिम मुकाबला देखेंगी।

पीएमओ के अधिकारी ने कहा, "गुरशरण कौर ठीक उसी समय सीरी फोर्ट स्टेडियम में महिलाओं की एकल बैडमिंटन स्पर्धा में सायना नेहवाल का उत्साहवर्धन करेंगी।"

अधिकारी ने बताया कि इस महत्वपूर्ण स्पर्धा को देखने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी भी पहुंच सकते हैं। हालांकि, उनके आने की पुष्टि नहीं की गई है।

रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए हॉकी मैच में संयुक्त प्रगतिशील गंठबंधन (यूपीए) की अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया था।

अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री और सोनिया गांधी ने खेलों के उद्घाटन समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। दोनों नेता गुरुवार शाम समापन समारोह में भी उपस्थित रहने वाले हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:47 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+