'IPL में खत्म हो चुका था मैक्सवेल का करियर', ब्रायन लारा ने कोहली को दिया वापसी का क्रेडिट
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के दूसरे लेग में बुधवार को आरसीबी की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल कर टूर्नामेंट में 7वीं जीत हासिल की और अंकतालिका में 14 अंकों के साथ प्लेऑफ की तरफ एक और कदम बढ़ा दिया है। आरसीबी की टीम को प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिये बस एक और जीत की दरकार है। पिछले कुछ सीजन की तुलना में आरसीबी के लिये यह साल काफी शानदार रहा है और उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को पक्का किया है।
और पढ़ें: 'क्या मैं क्रिकेट के लिये अपमान हूं', इयोन मोर्गन के साथ विवाद पर अश्विन ने तोड़ी चुप्पी
आरसीबी के इस प्रदर्शन के पीछे पूरी टीम का योगदान है, जहां पर हर्षल पटेल टीम के लिये विकेट निकालने का काम कर रहे हैं तो वहीं पर विराट कोहली अच्छे तरीके से पारी का आगाज करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान आरसीबी के लिये ग्लेन मैक्सवेल बेहतरीन पारियां खेलकर सफलतापूर्वक मैच को खत्म कर रहे हैं। अबुधाबी में खेले गये मैच के दौरान हर्षल पटेल ने जीत की नींव रखी तो वहींं ग्लेन मैक्सवेल ने लगातार दूसरा अर्धशतक लगाकर टीम को आसानी से 7 विकेट की जीत दिलायी।
और पढ़ें: 'कोहली की कप्तानी पर किसी ने नहीं की है शिकायत', लगातार आ रही रिपोर्ट पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी

अब तक 350 रन बना चुके हैं ग्लेन मैक्सवेल
मैक्सवेल ने नाबाद 50 रनों की पारी खेली और वापस लौटे। ग्लेन मैक्सवेल के लिये यह सीजन बेहद शानदार गुजरा है जिन्होंने पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए पिछले सीजन खेले गये 13 मैचों में सिर्फ 108 रन बनाये थे जिसके बाद पंजाब ने उन्हें नीलामी से पहले रिलीज कर दिया। आरसीबी की टीम ने इस मौके का फायदा उठाया और मैक्सवेल को अपने खेमे से जोड़ा, जिससे जुड़ने के बाद मैक्सवेल एक अलग अंदाज में नजर आये हैं। ग्लेन मैक्सवेल इस सीजन 11 मैचों की 10 पारियों में 4 अर्धशतक लगाकर 350 रन बना चुके हैं।

कोहली की वजह से बदली मैक्सवेल की किस्मत
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा का मानना है कि आईपीएल 2021 में अब तक 4 अर्धशतक लगा चुके मैक्सवेल के फॉर्म में लौटने का श्रेय बहुत हद तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और विराट कोहली को जाता है जिनकी वजह से इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की किस्मत बदल गई।
स्टार स्पोर्टस के साथ बात करते हुए लारा ने कहा,' अगर आप 2019 और 2020 के आईपीएल सीजन में मैक्सवेल के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं तो वो पूरे टूर्नामेंट के दौरान खराब फॉर्म में नजर आ रहे थे। ऐसा लग रहा था जैसे कि सिर्फ पंजाब किंग्स के लिये ही नहीं बल्कि आईपीएल में ही उनका करियर खत्म होने की कगार पर है। मैं यहां पर एक खिलाड़ी का नाम लेने जा रहा हूं जो कि विराट कोहली है। क्या आप ऐसे प्रदर्शन के बाद यह सोच सकते हैं कि विराट कोहली की ओर से आपको आरसीबी से जुड़ने के लिये कॉल आयेगी। मुझे लगता है कि सिर्फ ऐसा होने की वजह से मैक्सवेल का खोया हुआ आत्म-विश्वास वापस आ गया। कई बार आपको बस ऐसी ही किसी चीज की जरूरत होती है।'

मैक्सवेल के लिये आईपीएल की मैनचेस्टर युनाइटेड है आरसीबी
गौरतलब है कि ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स में समय बिताने के बाद आरसीबी के साथ आईपीएल के 14वें सीजन में जुड़े, जहां पर नीलामी के दौरान आरसीबी और सीएसके की टीम के बीच उन्हें अपने खेमें में जोड़ने के लिये बिड वॉर देखने को मिला। अंत में आरसीबी की टीम ने उन्हें 14.25 करोड़ में अपने खेमे में शामिल किया और मौजूदा समय में उनके प्रदर्शन से यह कीमत वसूल होती नजर आ रही है।
लारा ने कहा,'जब आप फुटबॉल खेलते हैं तो आप बाकी क्लब के साथ इस वजह से खेलते हैं कि किसी दिन मैनचेस्टर युनाइटेड के लिये खेल सकें। वह पंजाब किंग्स से आरसीबी में जुड़े हैं और सिर्फ इसी चीज ने उनकी किस्मत पूरी तरह से बदल दी है। मैक्सवेल के लिये आरसीबी आईपीएल की मैनचेस्टर युनाइटेड साबित हुई है। '
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications