महेश भूपति ने लारा दत्ता से सगाई की
प्लेऑफ मुकाबले में लिएंडर पेस के साथ भारतीय टीम को युगल मुकाबले में जीत दिलाने वाले भूपति ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट 'ट्विटर' के जरिए खबर दी है कि उन्होंने पिछले सप्ताह ही न्यूयार्क में लारा के साथ सगाई कर ली थी।
भूपति ने ट्विटर पर अपनी टिप्पणी में लिखा है, "..तो लारा और मैंने पिछले सप्ताह न्यूयार्क में सगाई कर ली। यह आधिकारिक खबर है।" लारा बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स रही हैं।
लारा का मॉडल केली दोरजी के साथ लम्बे समय तक प्रेम संबंध रहा लेकिन कुछ वर्ष पहले दोनों अलग हो गए। इसके बाद लारा का नाम केली के भाई और अभिनेता डीनो मोरिया के साथ भी जुड़ा लेकिन दोनों अपने संबंध को विवाह बंधन तक नहीं पहुंचा सके।
दूसरी ओर, भूपति अपनी मॉडल पत्नी श्वेता जयशंकर से इस वर्ष जुलाई में अलग हो गए थे। श्वेता ने इससे पहले कई बार कहा है कि वह तथा भूपति पिछले दो वर्षो से अलग-अलग रह रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications