आस्ट्रेलियाई टीम के प्रत्येक सदस्य को निजी सुरक्षा गार्ड मुहैया होंगे
सिडनी . 08 फरवरी . वार्ता . पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड . पीसीबी. ने पाकिस्तान दौरे पर आने वाली आस्ट्रेलियाई टीम के की सुरक्षा के मद्देनजर प्रत्येक सदस्य को निजी सुरक्षा गार्ड मुहैया कराने की पेशकश की है
पीसीबी ने यह निर्णय क्रिकेट आस्ट्रेलिया .सीए. द्वारा पाकिस्तान दौरे पर जाने वाली अपनी टीम की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाने के बाद लिया है 1 उल्लेखनीय है कि सीए ने मार्च अप्रैल में होने वाली श्रंृखला के दौरान आस्ट्रेलियाई टीम के सदस्यों की सुरक्षा को लेकर चिंता जतायी थी जिसके बाद इस दौरे को लेकर अनिश्चितता का माहौल बन गया था
आस्ट्रेलियाई खिलाडियों के सुरक्षा उपायों के तहत उन्हें निजी सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराने के साथ ही उन सडकों पर सभी तरह के यातायात को रोकने की बात भी कही गयी है 1 जिससे टीम को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना होगा
पीसीबी ने इस श्रंृखला के लिए चार स्थानों का चयन किया था लेकिन सीए ने बाद में अपने खिलाडियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि उसे कराची . लाहौर . मुल्तान . और फैसलाबाद में खेलने में दिक्कत है
अमित. प्रेम लखमी1415जारीवार्ता...
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications