Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL के इस सीजन में गेंदबाजों की तूफानी रफ्तार, 34 बार 150 किमी/घंटे से अधिक की स्पीड से फेंकी गेंद

नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में तेज गेंदबाजी का एक नया दौर देखने को मिल रहा है। दिल्ली टीम के एनरिक नोर्टजे, कगिसो रबाडा और राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर की तेज गेंदबाजी की रफ्तार इस आईपीएल सीजन में देखने को मिल रही है। लेकिन फिलहाल इस रेस में एनरिक नोर्टजे सबसे आगे चल रहे हैं। उन्होंने आईपीएल के इतिहास में अबतक की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अहम बात यह है कि एनरिक के नाम इस आईपीएल सीजन में पांच सबसे तेज गेंद फेकने का भी रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

आईपीएल के इस सीजन की 5 सबसे तेज गेंद

आईपीएल के इस सीजन की 5 सबसे तेज गेंद

एनरिक नोर्टजे ने इस सीजन में पांच सबसे तेज गेंद फेकी है

  1. 156.22 किमी/घंटा
  2. 155.21 किमी/घंटा
  3. 154.74 किमी/घंटा
  4. 154.21 किमी/घंटा
  5. 153.72 किमी/घंटा
रबाडा-नोर्टजे की रफ्तार की जुगलबंदी

रबाडा-नोर्टजे की रफ्तार की जुगलबंदी

आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने के बाद जब नोर्टजे से इस उपलब्धि के बारे में पूछा गया तो नोर्टजे ने कहा कि मुझे मैच के बाद इस बारे में पता चला, मैच के दौरान मुझे नहीं पता था। नोर्टजे ने कहा कि मैं अपनी रफ्तार को सही रखने के लिए काफी मेहनत कर रहा था। मैं अपने पैर और हाथ पर भी काफी मेहनत कर रहा था। मैं गेंद की रफ्तार के साथ इसे सही लाइन पर फेंकने के लिए लगातार मेहनत कर रहा हूं। वहीं अपनी टीम के साथी गेंदबाज की इस उपलब्धि पर कैगिसो रबाडा ने कहा कि मैं इससे सरप्राइज नहीं हूं, हर मैच में ऐसा ही लगता है, मैं उनके लिए खुश हूं लेकिन बल्लेबाज के लिए नहीं। रबाडा ने कहा कि जब हम खेलते हैं तो हम सिर्फ डिलिवरी पर ध्यान देते हैं, रफ्तार पर नहीं। हम एक दूसरे से काफी कुछ सीखते हैं।

20 सबसे तेज गेंद में से 19 नोर्टजे-आर्चर के नाम

20 सबसे तेज गेंद में से 19 नोर्टजे-आर्चर के नाम

आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार नोर्टजे और जोफ्रा आर्चर ने इस आईपीएल सीजन में अबतक की 20 सबसे तेज गेंद में से 19 गेंदे साथ मिलकर फेंकी हैं। इस लिस्ट में पैट कमिंस तीसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने 20 सबसे तेज गेंदों में से एक गेंद 151.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी हैं। कुल मिलाकर अभी तक इस आईपीएल के सीजन में 34 बार 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी गई हैं। मुंबई इंडियंस के जेम्स पैटिंसन, जसप्रीत बुमरा, ट्रेंट बोल्ट और आरसीबी के नवदीप सैनी, केकेआर के पैट कमिंस 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले क्लब में शामिल हैं।

Story first published: Friday, October 16, 2020, 11:06 [IST]
Other articles published on Oct 16, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+