Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दिनेश कार्तिक ने महेंद्र सिंह धोनी का तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2020: MS Dhoni को पछाड़ सबसे ज्यादा Catch पकड़ने वाले Keeper बने Dinesh Karthik | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में केकेआर का सफर उतार-चढ़ाव से भरा हुआ रहा। रविवार को टीम ने अपना आखिरी लीग मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला, जिसमे केकेआर की टीम को 60 रन से जीत मिली। शुरुआत में केकेआर टीम की अगुवाई दिनेश कार्तिक कर रहे थे लेकिन उनके खराब फॉर्म और टीम के खराब प्रदर्शन की वजह से कार्तिक ने बीच टूर्नामेंट में कप्तानी का पद छोड़ दिया है। हालांकि इसके बाद भी टीम के प्रदर्शन में कुछ खास बदलाव नहीं आया, लेकिन केकेआर की टीम ने कप्तान इयोन मोर्गन की अगुवाई में कुछ अहम मैच जीते और खुद को प्लेऑफ की रेस में जिंदा रखा।

आईपीएल का यह सीजन दिनेश कार्तिक के लिए मिलाजुला रहा है। लेकिन इस सीजन में उनके नाम एक खास उपलब्धि दर्ज हुई है। रविवार के मैच में दिनेश कार्तिक ने जब पैट कमिंस की गेंद पर बेन स्टोक्स का कैच लपका, उसके बाद उन्होंने तो उन्होंने आईपीएल में बतौर विकेट कीपर सर्वाधिक कैच लपकने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दिनेश कार्तिक ने महेंद्र सिंह धोनी के सर्वाधिक कैच के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी के नाम आईपीएल में सर्वाधिक 109 कैच लेने का रिकॉर्ड है। लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में दिनेश कार्तिक ने धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। दिनेश कार्तिक के नाम अब आईपीएल में सर्वाधिक 110 कैच लेने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। दिनेश कार्तिक ने रेयान पराग, राहुल तेवतिया और संजू सैमसन का भी मैच में कैच लिया। बता दें कि तीसरे पायदान पर पार्थिव पटेल का नाम आता है उन्होंने 66 कैच लिए हैं, जबकि चौथे नंबर पर नमन ओझा हैं, उन्होंने 65 कैच लिए हैं और पांचवे पायदान पर रॉबिन उथप्पा का नाम आता है उन्होंने 58 कैच लिए हैं।

Story first published: Monday, November 2, 2020, 16:55 [IST]
Other articles published on Nov 2, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+