IPL 2021: CSK की नजरें चौथे खिताब पर, KKR चाहेगा 2012 का कारनामा दोहराना
नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग शुक्रवार की रात दुबई में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के फाइनल के साथ अपने एक और सीजन के शानदार समापन पर पहुंचने के लिए तैयार हैं। यह भारत में दशहरे का दिन है और 2021 सीजन के विजेता का फैसला करने का दिन है।
चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच पहले आईपीएल 2012 का फाइनल हो चुका है तब गौतम गंभीर जैसा कप्तान उनके पास था जिसकी अगुवाई में केकेआर ने 27 मई को एमए चिदंबरम स्टेडियम में एमएस धोनी की टीम को हराकर अपना पहला खिताब जीता था। नाइट राइडर्स आज भी गंभीर को पूरी गंभीरता से सम्मान देते हैं और वे आज के मुकाबले में उसी कारनामे को दोहराने की उम्मीद कर रहे होंगे।
2012 का फाइनल चेन्नई के घरेलू मैदान में खेला गया था, लेकिन इस बार पीली ब्रिगेड के लिए ऐसा कोई फायदा नहीं होगा। हालांकि सुपर किंग्स को इस मैदान पर नाइट राइडर्स की तुलना में अधिक अनुभव होने का फायदा होगा क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स ने दुबई में 11 मैचों में से 6 जीते हैं जबकि केकेआर ने 5 में से 3 जीते हैं।
सीएसके लगातार 3 हार के बाद नॉकआउट में आया लेकिन धोनी ने फाइनल में सीधे प्रवेश को मानो बच्चों का खेल बना दिया। पंत ने धोनी का आसान करने का बीड़ा अपने ऊपर लिया और आउट ऑफ फॉर्म ही सही लेकिन कैगिसो रबाडा जैसे दिग्गज के बजाए आवेश खान और टॉम करन जैसे हलुवा बॉलर धोनी के सामने परोस दिए। धोनी ने निर्ममता से पंत को कप्तानी का एक सबक सिखा दिया।
केकेआर की मुसीबत भी यही है कि धोनी और उनकी टीम के खिलाड़ी जानते हैं कि बड़े गेम कैसे जीते जाते हैं। दूसरी ओर केकेआर ने इस सीजन में आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी वापसी की है। उन्होंने अप्रैल-मई में कोविद-मजबूर स्थगन से पहले भारत में खेले गए 7 में से 5 गेम गंवाए और अंक तालिका में 7 वें स्थान पर आ गए। लेकिन चीजें पूरी तरह से बदल गईं जब वे संयुक्त अरब अमीरात में उतरे क्योंकि अब केकेआर नहीं बल्कि उनके कोच ब्रेंडन मैकुलम का क्रिकेट स्टाइल खेल रहा था। मैकुलम भी सहवाग भी तरह अपने करियर में दुनिया के किसी बॉलर से नहीं डरे। उनमें सहवाग से ज्यादा रौब रहा है और आज भी वे उसी अंदाज के कोच है। केकेआर ने आक्रामक खेल दिखाया और टीम आज फाइनल में है।
आईपीएल इतिहास में यह पहली बार है कि 50 ओवर के विश्व कप विजेता दो कप्तान फाइनल में आमने-सामने होंगे। धोनी ने अपने नेतृत्व में हर बड़ा खिताब जीता है।
सीएसके बनाम केकेआर हेड टू हेड-
टीम समाचार
चेन्नई सुपर किंग्स के पास अपनी पहली टीम के सभी खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स भी उसी लाइनअप को मैदान में उतार सकता है, जिसने पिछले दो नॉकआउट खेलों में टीमों को मात देकर यहां तक का रास्ता बनाया है।
मॉर्गन और मैकुलम शुक्रवार शाम को एक बड़ी दुविधा में होंगे यदि रसेल की हैमस्ट्रिंग की चोट पूरी तरह से ठीक हो जाती है और उन्हें खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया जाता है, तो इन-फॉर्म शाकिब को लें या नहीं। क्योंकि रसेल को लेना लुभावना तो है पर इस खिलाड़ी ने 22 सितंबर से कोई मैच नहीं खेला है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
