Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम को मिली लीसेस्टर में बम धमाके की चेतावनी

ऑकलैंडः न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने मंगलवार को पुष्टि की कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) को NZC से संबंधित एक धमकी भरा ईमेल मिला है। इसे गंभीरता से लिया गया, जांच की गई जहां इसकी विश्वसनीयता बहुत ज्यादा नहीं मानी जा रही है।

NZC ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "व्हाइट फर्न्स अब लीसेस्टर में आ गए हैं और एहतियात के तौर पर उनके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके प्रशिक्षण को रद्द करने की खबरें झूठी हैं।"

वे आज (सोमवार) प्रशिक्षण के लिए निर्धारित नहीं थे क्योंकि यह एक यात्रा का दिन था। न्यूजीलैंड क्रिकेट इस मामले में आगे कोई टिप्पणी नहीं करेगा।"

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच श्रृंखला का तीसरा एकदिवसीय मैच अब आगे बढ़ने के लिए तैयार है क्योंकि NZC द्वारा सुरक्षा खतरे को "विश्वसनीय नहीं" माना गया था।

ESPNcricinfo के अनुसार, न्यूजीलैंड टीम प्रबंधन के एक सदस्य से संपर्क किया गया और उन्हें बताया गया कि टीम होटल में एक बम रखा जाएगा। टीम को न्यूजीलैंड लौटने पर उनके विमान पर बम रखने के प्रयास की भी चेतावनी दी गई थी।

नतीजतन, द व्हाइट फर्न्स सोमवार को लॉकडाउन में चले गए, और पुलिस और आतंकवाद विरोधी एजेंसियों को बुलाया गया।

दोनों देशों के बोर्ड पाकिस्तान को लेकर चर्चाओं में-

इस समय पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड और इंग्लैंड दोनों देशों के क्रिकेट बोर्डों पर आपसी सांठगांठ के आरोप लगाए हैं। पहले तो न्यूजीलैंड ने आतंकी हमले का खतरा बताकर पाकिस्तान में मौजूद अपनी टीम को तुरंत वापस बुला लिया था और फिर इंग्लैंड ने भी विश्व कप टी20 से पहले अपनी टीमों को भारत के इस पड़ोसी देश में भेजने से इंकार कर दिया।

इस बात से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को करारा झटका है और वह खार खाए बैठा है। पीसीबी के नए अध्यक्ष रमीज राजा का कहना है अब वर्ल्ड कप में भारत के साथ न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को भी हराना है, तभी बदला पूरा होगा।

Story first published: Tuesday, September 21, 2021, 9:02 [IST]
Other articles published on Sep 21, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+