Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गीता और बबीता फोगाट ने देखी 'दंगल', बताया फिल्म में कितना सच है और कितनी कल्पना

नई दिल्लीआमिर खान की फिल्म 'दंगल' इन दिनों रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया हुआ है। 'दंगल' हरियाणा की पहलवान बहनों बबीता और गीता की जिदंगी पर बनी है। दोनों बहनों ने शूटिंग के वक्त भी फिल्म की टीम के साथ काफी समय बिताया था हाल ही मे उन्होंने सिनेमा हॉल में भी 'दंगल' देखी । दोनों बहनों ने फिल्म देखने के बाद बताया है कि उनकी और पिता की जिंदगी पर बनी फिल्म में कितना सच दिखाया गया है और कितना एंटरटेनमेंट जोड़ दिया गया है।

फिल्म देखने के बाद गीता फोगाट ने कहा कि बायोपिक में अक्सर एंटरनेंट के लिए कई मसाले डाल दिए जाते हैं लेकिन दंगल में वो सब नहीं है। गीता ने कहा कि दंगल 99 फीसदी सच है और एक फीसदी इसमें एंटरमेंट है, जो कि होना भी चाहिए। गीता ने कहा कि बचपन की मेरी ट्रेनिंग और पिता के रोल में आमिर खान कमाल है। मेरा बचपन ज्यों का त्यों पर्दे पर उतर गया है। वहीं उनकी बहन बबीता फोगाट ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए इसे सच के बिल्कुल करीब बताया। बबीता ने कहा कि हमारी कहानी दुनिया को दिखाने के लिए वो आमिर खान और उनकी टीम की बहुत शुक्रगुजार हैं।

आपको बता दें कि आमिर खान की दंगल इस हफ्ते रिलीज हुई है। फिल्म में आमिर खान पहलवान महावीर फोगाट का रोल कर रहे हैं जबकि फातिमा और सान्या गीता और बबीता के रोल में हैं। फिल्म में एक पहलवान पिता के अपनी बेटियों को पहलवानी सिखाने के लिए समाज से टकराने और फिर बेटियों के केल दुनिया में मशहूर हो जाने की कहानी है। आमिर खान इस फिल्म के लिए फिल्म समीक्षकों के साथ-साथ खेल दुनिया से जुड़े लोगों की भी तारीफें बटोर रहे हैं, फिल्म को साल 2016 की सबसे शानदार फिल्म कहा जा रहा है।
पढ़ें- दंगल के असली कोच बोले, ओलंपिक पदक जीत सकती हैं आमिर की फिल्मी बेटियां

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:02 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+