Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सूर्यकुमार यादव के मुरीद हुए आशीष नेहरा, इन दिग्गजों से की तुलना

Ashish Nehra lauds Suryakumar Yadav for his excellent performances in SL Tour| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली, 26 जुलाई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर आशीष नेहरा ने सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की है। जिस तरह से उन्होंने भारतीय टीम में मिले अवसर को दोनों हाथों से लपका उसकी तारीफ करते हुए नेहरा ने कहा कि वह ऐसा करने में टीम के दिग्गज खिलाड़ियों से पीछे नहीं हैं। बता दें कि सूर्यकुमार यादव को इस साल भारतीय टीम में पहली बार खलने का मौका इंग्लैंड के भारत दौरे पर मिला था। इसके बाद उन्हें श्रीलंका दौरे पर टीम में शामिल किया गया है। श्रीलंका दौरे पर सूर्यकुमार ने वनडे सीरीज में 124 रन बनाए।

श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में सूर्यकुमार ने एक बार फिर से जबरदस्त प्रदर्शन किया और 34 गेंदों पर 50 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने पांच चौके और 2 छक्के लगाए। हालांकि उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब नहीं मिला। मैच में भारतीय टीम ने 38 रनों से जीत दर्ज की। सूर्यकुमार की तारीफ करते हुए आशीष नेहरा ने कहा कि सूर्यकुमार में कई अच्छाई है लेकिन मेरे लिए जो सबसे अच्छी बात है वह सूर्यकुमार की दो पारियां हैं। हालांकि वह अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके लेकिन जब आप एक्स फैक्टर की बात करते हैं तो निसंदेह उनके भीतर मिडल ऑर्डर के बल्लेबाज के तौर पर यह है।

नेहरा ने कहा कि हमने उन्हें मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए देखा, उन्होंने सलामी बल्लेबाजी की, नंबर 3 पर बल्लेबाजी की, नंबर 4 पर बल्लेबाजी की। यहां वह थोड़ा नीचे खेलने आ रहे हैं। अगर आप उनके चौके और सिंगल्स को देखें तो उन्होंने जो आत्मविश्वास दिखाया है, वह तारीफ के लायक है। नेहरा ने कहा कि सूर्यकुमार यादव की राष्ट्रीय टीम में विराट कोहली,रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या से जगह कम नहीं है। अगर इन लोगों के बाद आप मुझसे पूछे कि कौन सा बल्लेबाज बेहतर है तो मैं सूर्यकुमार यादव का नाम लूंगा। विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या से सूर्या कम नहीं हैं। उन्हें जब भी मौका दिया गया, उन्होंने उसका बखूबी फायदा उठाया है।

Story first published: Monday, July 26, 2021, 11:17 [IST]
Other articles published on Jul 26, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+