एशेज को लेकर रूट फिर हुए मुग्ध, भारत-न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार 7 जीत की कर रहे हैं बात
नई दिल्लीः इंग्लैंड के कप्तान जो रूट अपनी धरती पर लगातार सात टेस्ट जीतने की महत्वकांशा पाले हुए है। रूट को लगता है कि उनके लिए यह काम थोड़ा सा आसान होने जा रहा है क्योंकि यह इंग्लैंड की अपनी परिस्थितियां है और उनके पास जेम्स एंडरसन व स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे अनुभवी गेंदबाज मौजूद है। यह दोनों बॉलर विश्व की अन्य जगहों की तुलना में अपने घर पर ही अधिक आग उगलते हैं। ऐसे में रूट के पास उत्साह दिखाने की वजह तो है लेकिन भारत और न्यूजीलैंड जैसी टीमों के खिलाफ लगातार सात मैच टेस्ट मैच जीतने की बात कहना इतना आसान नहीं है जितने हल्के में रूट ने यह कह दी है।

इंग्लैंड का एशेज प्रेम-
दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम के लिए क्रिकेट का मतलब हमेशा एशेज ही रहा है और दुनिया की किसी भी अन्य श्रंखला या विश्वकप की तुलना में इंग्लिश टीम एशेज को लेकर भावुक है। जो रूट ने लगातार सात टेस्ट में जीतने की बात भी एशेज के ही संदर्भ में कही। उनका कहना है कि लगातार सात मुकाबले जीतकर हम अधिक आत्मविश्वास के साथ एशेज में जाएंगे जो टीम के लिए बेहतर होगा। जाहिर है कि अब तो कई इंग्लिश पूर्व दिग्गज भी समकालीन अंग्रेज खिलाड़ियों को कई बार कह चुके हैं कि उनको एशेज को लेकर अति जनून से बचना चाहिए क्योंकि भारत जैसी टीमें अधिक चुनौती पेश कर रही हैं। लेकिन इंग्लैंड की क्रिकेट की मानसिकता ऐसी है कि एशेज शायद सर्वोपरि ही रहेगी।
ENG vs NZ 1st Test: ड्रीम11 टिप्स, प्लेइंग XI की जानकारी, मैच प्रीव्यू

एशेज से पहले लगातार 7 मुकाबले जीतना सही रहेगा- जो रूट
आइए देखते हैं एशेज से पहले एक तरीके से इंग्लैंड के लिए रिहर्सल टाइप के ये 7 मुकाबले कौन-कौन से हैं। सबसे पहले तो आज से इंग्लिश टीम न्यूजीलैंड के केन विलियमसन के लड़कों के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पदार्पण कर रही है। यह लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। इसके बाद भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगी। हाल ही में भारत से पिटकर लौटे इंग्लैंड के लड़ाके निश्चित तौर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ जान फुंकना चाहेंगे। दूसरी और न्यूजीलैंड की टीम भी वर्ल्ड चैंपियनशिप से पहले इन दो मुकाबलों को एक रिहर्सल के तौर पर देखना चाहेगी।
एशेज को लेकर इंग्लैंड में होने वाले महिमा मंडन को आगे बढ़ाते हुए रूट ने रिपोर्टरों से कहा, "इन गर्मियों में आस्ट्रेलिया के बारे में चर्चा होने जा रही है। आप इससे दूर नहीं भाग सकते। हम कह चुके हैं कि हम एशेज को लेकर प्लानिंग कर रहे हैं। एक इंग्लिश फैन एक इंग्लिश खिलाडी होने के नाते यह इतनी बड़ी सीरीज है जो अपने साथ उम्मीदों का बहुत बड़ा भार लेकर आती है।

स्टुअर्ट ब्रॉड को इंग्लैंड का उप कप्तान नियुक्त किया गया है
रूट आगे कहते हैं, "ऑस्ट्रेलिया में जाने से पहले लगातार सात टेस्ट मैच जीतना बहुत ही बेहतरीन काम रहेगा क्योंकि इससे टीम को कॉन्फिडेंस मिलेगा। यह दो टीमें भारत और न्यूजीलैंड विश्व की टॉप टीमें है और इनके अच्छे खिलाड़ियों के सामने हमारे पास बेहतर अवसर मौजूद रहेगा।"
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड को इंग्लैंड का उप कप्तान नियुक्त किया गया है क्योंकि बेन स्टोक्स मौजूद नहीं है। रूट ने यह भी पुष्टि की कि अनकैप्ड विकेटकीपर-बल्लेबाज जेम्स ब्रेसी बुधवार से शुरू होने वाले लॉर्ड्स में पहले टेस्ट में इंग्लैंड में पदार्पण करेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
