Tokyo 2020: दीपिका कुमारी महिला व्यक्तिगत तीरंदाजी प्रतियोगिता के क्वार्टरफाइनल में पहुंची
टोक्योः भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी का शानदार सफर जारी है। उन्होंने आरओसी की सीनिया परसोवा को प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबले में मात देकर महिला व्यक्तिगत तीरंदाजी प्रतियोगिता के अंतिम-8 में जगह बना ली है। इस तरह से वे मेडल के और करीब पहुंच चुकी हैं।
दोनों ही तीरंदाजों के लिए यह कांटे का मुकाबला था जहां पहला सेट दीपिका के नाम रहा। उन्होंने यहां पर लगातार 9, 10 और 9 का स्कोर करते हुए 28 अंक जुटाए और 2 सेट प्वाइंट हासिल कर लिए। दूसरे सेट में सीनिया ने 27 अंक लेकर जीत हासिल की क्योंकि यहां पर दीपिका ने केवल 26 ही अंक लिए थे। दीपिका को सेट का अंतिम तीर भारी पड़ा जो केवल 7 ही अंक लेकर आया।
तीसरे सेट में फिर से 10, 9 और 9 का स्कोर करके दीपिका ने फिर से वापसी की लेकिन चौथा सेट बराबरी पर छूटा। यहां पांचवा सेट दीपिका को शुरुआत में भारी पड़ गया क्योंकि पहला तीर केवल 7 ही अंक लेकर आया। इस सेट को सीनिया ने जीत से समाप्त किया और दोनों तीरंदाज 5-5 से बराबरी पर छूटे।
पांचवा सेट सीनिया के लिए 9 अंक लेकर आया जिसके जवाब में दीपिका ने केवल 7 ही अंक हासिल किए लेकिन उन्होंने फिर से 10 अंक हासिल किए पर ये काफी नहीं था और दीपिका सेट हार गईं।
मुकाबला फिर शूट ऑफ में गया। इसमें एक-एक तीर बारी-बारी से दिया जाता है। सीनिया ने यहां पर 7 ही अंक बटोरे और दीपिका ने सीधे 10 पर निशाना साधकर मुकाबला जीत लिया। इसके साथ ही दीपिका कुमारी क्वार्टरफाइनल में पहुंच गईं। इस इवेंट का फाइनल और कांस्य पदक मुकाबला आज ही देखने को मिलने वाला है।
इससे पहले अतनु दास भी जबरदस्त तरीके से जीत करके प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
